Health Tips: आपको भी होती है टॉयलेट करते समय परेशानी? जानें इसका कारण

Health Tips: अगर आपको भी टॉयलेट करते समय परेशानी होती है, तो इसे इग्नोर ना करें और समय पर इसका इलाज कराएं साथ ही हेल्दी डाइट को अपने रूटीन में शामिल करें।

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन
Advertisment

थायराइड और डायबिटीज

थायरॉयड (हाइपोथायरायडिज्म) मेटाबॉलिज्म को स्लो करता है और आपके टॉयलेट में बाधा उत्पन्न कर सकता है। यह डाइजेशन सिस्टम को कमजोर बनाता है, जो खाना पचाने में समस्या पैदा कर सकता है। इसी तरह, डायबिटीज प्रभावित कर सकता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकता है।

ज्यादा समय तक टॉयलेट को रोकना

अगर आप ज्यादा समय तक टॉयलेट को रोकते हैं तो यह आपके डाइजेशन सिस्टम पर दबाव डालता है। इससे आपका नेचुरल प्रक्रिया बाधित होता है और इससे आपको कई तरह की पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। ये कब्ज का भी कारण बन सकता है। इसलिए आप समय पर टॉयलेट जाएं, जो आपके पूरे सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

कम पानी पीना

बॉडी का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ज्यादा देर तक डिहाइड्रेट रहते हैं और कम पानी पीते हैं तो इससे आपका मल पेट में सुख कर टाइट हो जाता है और जब आप टॉयलेट करते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। इसके लिए आप हर रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिए और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।

तनाव

तनाव नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है और डाइजेशन सिस्टम को कमजोर बनाता है। चिंता और मानसिक तनाव के कारण पेट से मल का बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आप अपने तनाव को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे कि माइंडफुलनेस या पर्याप्त नींद को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ