Health Tips: पीरियड्स एक ऐसा वक्त होता है, जब महिलाएं सिर्फ भयंकर दर्द नहीं बल्कि कई दूसरी समस्याओं से भी जूझ रही होती हैं। इनमें एक थकान भी शामिल है। अगर आपको भी जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होती है तो ये खबर आपके काम की है। पीरियड्स में अधिक थकान महसूस होने पर आपको शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बॉडी में एनर्जी को बनाए रखने के लिए खाना यानी डाइट बेहद मायने रखती है। इस दौरान आपको ऐसी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए, जो आपकी बॉडी को एनर्जी दें। इसे लेकर डाइट एक्सपर्ट्स डॉक्टर रंजना सिंह से हमने बातचीत की है। उन्होंने बताया कि पीरियड्स के दौरान ऊर्जा से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
इन चीजों का सेवन करें
दरअसल, पीरियड्स के दौरान आपको थोड़ी-थोड़ी देर में खाना चाहिए। इससे आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है। जब आप लार्ज मील लेते हैं, तो आपकी बॉडी खाने को पचाने में समय लेती है। लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर में थकान महसूस होती है। आप दिन में नट्स, सीफूड, सोया से बनी चीजों का सेवन करें।
पानी पर्याप्त पीना चाहिए
शरीर में पानी की कमी न होने दें। थकान का एक कारण शरीर में पानी कमी यानी डिहाइड्रेशन होना है। इसलिए दिन में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पीएं। पानी नहीं पी पाने की स्थिति में आपको उन फलों या सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिनमें पानी होता है। तरबूज, संतरा और खीरा पानी का अच्छा स्त्रोत है।
हरी सब्जियां और दाल का सेवन करें
पीरियड्स के वक्त महिलाओं का खून भी बहुत निकलता है। ऐसे में खून की कमी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको आयरन से भरपूर चीजें खानी चाहिए। आप डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। दाल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान आपको ये चीजें खानी चाहिए।
इस बात का रखें ध्यान
पीरियड्स में अल्कोहल और सिगरेट से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इनके सेवन से शरीर में थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें। नींद की कमी भी थकान का एक कारण बन सकती है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
35 mins agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
6 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
20 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
21 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
23 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines