Hariyali Teej 2025: इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं बहुत ही सुंदर तरह से सजती-संवरती हैं। आजकल साड़ी के साथ दुपट्टा पहनने का ट्रेंड बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह स्टाइल न केवल पारंपरिक लुक को और भी खूबसूरत बनाता है बल्कि यह काफी स्टाइलिश भी लगता है। अगर आप भी इस तीज पर रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो आप अपनी साड़ी के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा अपना सकती हैं। यह आपके लुक को और भी आकर्षक बना देगा। अगर आप इस हरियाली तीज पर अपनी साड़ी को एक नया और स्टाइलिश टच देना चाहती हैं तो फैशन स्टेटमेंट दुपट्टे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होंगे। तो आइए जानते हैं आप इन दुपट्टों को कैसे ड्रेप कर सकती हैं।
वेस्ट साइड से ड्रेप करें
अगर आप चाहें तो अपनी साड़ी पहनने के बाद मैचिंग दुपट्टे को अपनी कमर के एक साइड से लेकर दूसरी तरफ बांध सकती हैं। इससे साड़ी का लुक मॉडर्न लगता है और दुपट्टा कमरबंद जैसा दिखता है। यह स्टाइल स्लिम लुक भी देता है। साथ ही यह काफी ट्रेंडिंग भी है।
एक तरफ से ओढ़ें
अगर आप दुपट्टे को सिंपल तरह से स्टाइल करना चाहती हैं तो आप इसे एक साइड के कंधे पर पिन कर लें और बाकी हिस्सा खुला छोड़ दें। यह बहुत क्लासिक और एलीगेंट लुक देता है। खासकर अगर आपका दुपट्टा भारी या डिजाइनर है तो यह स्टाइल उसे शो करने में मदद करता है। इससे आपका तीज लुक और भी निखर जाएगा।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: इस तीज सिर्फ मेहंदी नहीं, ये 5 पायल डिजाइन्स भी मचा रही हैं गजब का धमाल
साड़ी की प्लेट्स में लगाएं
सबसे पहले आप साड़ी पहनने और प्लेट्स बनाने से पहले दुपट्टे को साड़ी की तरह प्लेट करके पिन करें और कंधे पर रखें। इससे आपका लुक साफ-सुथरा और ग्रेसफुल दिखेगा। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए बढ़िया है जो ज्यादा सिंपल और सलीकेदार लुक चाहती हैं।
कंगन से अटैच करें
अक्सर पूजा करते समय दुपट्टा फिसलता रहता है, जिससे काफी दिक्कत होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आप दुपट्टे के एक सिरे को हाथ के कंगन (चूड़ी) से बांध लें या पिन कर दें। इससे आपका लुक रॉयल और ट्रेडिशनल लगेगा। साथ ही पूजा या कोई काम करने में आसानी होगी। यह स्टाइल दुल्हनों में भी बहुत पॉपुलर हो रहा है।
सिर पर ओढ़ें
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
3 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
16 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
20 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines