Happy Rose Day: आज से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है और वीक के पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। इस दिन कोई भी प्रेमी अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कौन सा गुलाब अपने पार्टनर को देना चाहिए और इसके मायने क्या होते हैं।
साथ ही हर गुलाब की अपनी एक अलग खासियत भी होती हैं, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं, तो चलिए जान लेते हैं, कि आखिर किस गुलाब के मायने और खासियत होती हैं।
और पढ़िए –Propose Day: करना है प्यार का इकरार? गिफ्ट के साथ ऐसे करें इजहार
rose
हर गुलाब का महत्व होता है अलग
यूं तो विश्व में 100 से ज्यादा गुलाब की प्रजातियां होती है, जो ज्यादातर एशियाई महाद्वीप में हैं। गुलाब का पौधा कटींला और झाडीदार होता हैं और इस पर लगे गुलाब के फूल सुंदरता और कई अलग चीजों के लिए प्रसिद्ध हैं। दरअसल गुलाब के कुछ खास रंग होते है, जिसे हर कोई नहीं जानता है, इसलिए आज हम आपको इसके अलग-अलग रंगों के महत्व में बताने जा रहे हैं।
गुलाब के रंग, मायने और खासियत
नारंगी गुलाब
orange rose
नारंगी गुलाब से कोई भी अपने प्यार का इजहार कर सकता हैं, यह प्यार को सीरियस मोड़ पर ले जाने के लिए पहला कदम होता है। जैसे की नाम से ही पता चल रहा है कि ये नारंगी रंग का होता है और इसका नारंगी रंग ईमानदारी से आभार और खुशी का संदेश देता है।
हरा गुलाब
green rose
नाम से ही पता चल रहा है कि ये हरे रंग का होता है और इसकी खासियत ये हैं कि यह जिंदगी में खुशहाली, सुख-संपत्ति और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।
बैंगनी गुलाब
purple Rose
बैंगनी गुलाब को आप उपहार के लिए ले सकते हैं। अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो आप उसे ये गुलाब भेंट में दे सकते हैं। उपहार के लिए यह सबसे बेहतर माना जाता है।
और पढ़िए –Hair Oil: मजबूत-घने बालों के लिए अपनाएं ये हेयर ऑयल, मिलेगा गजब का फायदा
लाल गुलाब
red rose
लाल गुलाब के बारे में तो हर कोई जानता ही हैं। पूरी दुनिया में ये प्यार का प्रतीक माना जाता है और यह रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाता है।
काला गुलाब
black Rose
काला गुलाब अपने नाम के जैसे काले रंग का ही होता हैं और यह दुश्मनी का प्रतीक माना जाता हैं। अगर कोई किसी को काले रंग का गुलाब दे रहा है, तो इसका मतलब होता है कि आपसे दुश्मनी भी प्यार से निभाना चाहता है।
गुलाबी गुलाब
pink rose
गुलाबी गुलाब किसी को प्रपोज करने के लिए बेहतर माना जाता है। अगर आप भी किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आपके लिए गुलाबी गुलाब बेहतर हो सकता है।
पीला गुलाब
yellow rose
पीला गुलाब दोस्ती के लिए बहुत खास माना जाता है, अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, तो उसे पीला गुलाब देकर उसे अपना दोस्त बना सकते हैं।
नीला गुलाब
blue rose
नीला गुलाब वैज्ञानिको की मेहनत से उगाया गया था और इसे भी शांति का प्रतीक माना जाता है।
और पढ़िए –कम समय में तैयार करें आइसक्रीम की ये तीन रेसिपी, मूड के साथ सेलिब्रेशन भी बन जाएगा खास
सफेद गुलाब
white rose
अगर आपके रिश्ते में कडवाहट है, तो आप सफेद गुलाब देकर इसे खत्म कर सकते हैं। सफेद गुलाब को शांति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए ये आपके रिश्तों में सुधार लाएगा।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines