Treatment Of Pimples On Head: चेहरे पर अकसर पिंपल्स निकल आते हैं जिनके कारण आपकी खूबसुरती में कई रूकावटे आ जाती है, जिनसे बचने के लिए हम न जाने कितनों उपायों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हम बात चेहरे पर होने वाले मुंहासों की नहीं बल्कि सिर पर होने वाले मुंहासों की ही कर रहे हैं। जी हां सिर पर होने वाले मुंहासे बेहद दर्दनाक होते हैं। इन्हें स्कैल्प एक्ने के नाम से भी जाना जाता है। सर्दी के दिनों में सिर के आगे-पीछे इसी प्रकार की फुंसियां हो जाती हैं, जिनमें बुरी तरह से खुजली होती है जो शुरुआत में किसी छोटे दाने या उभार की तरह महसूस होते हैं। आज इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हम कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे..जिनकी मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
सिर के दानों के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल
सिर पर होने वाले दानों या फिर फुंसी के लिए टी ट्री ऑयल बेहद असरदार होता है। ये एसेंशियल ऑयल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसे सीधा दानों पर बूंद-बूंद करके लगाएं। स्पॉट ट्रीट करने पर आपके स्कैल्प पिंपल जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।इसमें एंटी-फंगल गुण भी पाएं जाते है, जो बालों को कई समस्याओं से दूर रखते हैं।
सेब के सिरके सिर के दानों में फायदेमंद
सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुहांसे पैदा करने वाले वायरस को खत्म कर देते हैं और स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं। सेब के सिरका में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण बालों को हेल्दी बनाते हैं। आप इसके इस्तेमाल से बालों को मजबूत बना सकते हैं। यह स्कैल्प की भी सफाई करता है और बालों के लिए स्कैल्प की सफाई में मदद करता है।
टमाटर का इस्तेमाल
सैलिसिलिक एसिड से भरपूर टमाटर आपके सिर के pH स्तर को संतुलित करके मुंहासों को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। टमाटर एक नेचुरल एस्ट्रिंजेंट के रूप में काम करता है, इसलिए आप इसका उपयोग खुले छिद्रों और ब्लैकहेड्स को कम करने के लिए कर सकते हैं। वहीं इसके विटामिन ए, सी, के और अम्लीय गुण मुंहासे को कम करने के साथ इनको साफ करने में भी मदद करते हैं।
नीम के साथ हटाएं सिर के दानों
बालों के मुहासों की समस्या से निजात पाने के लिए आप नीम के पानी से भी हेयर वॉश कर सकते हैं या फिर इसको पीसकर बालों पर लगा सकते है। नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो मुंहासों को जल्दी सुखाने में मददगार होते हैं। हल्दी सिर की त्वचा के दानों के उपचार में यह कारीगर साबित होते हैं।
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
12 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
14 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
21 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
21 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
23 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines