Hair Care Tips: हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने और सिल्की हों, लेकिन बालों की सही देखभाल न होने पर दोमुंहे बाल यानी स्प्लिट एंड्स की समस्या काफी बढ़ जाती है। यह समस्या तब होती है जब बाल रूखे, कमजोर और डैमेज हो जाते हैं। इसके कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है और उनका लुक भी खराब दिखने लगता है। तो आइए जानते हैं कौन-से हेयर केयर रूटीन हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही बालों को हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं।
बालों की ट्रिमिंग
Image Source Freepik
अगर आप हर 6-8 हफ्ते में बालों की ट्रिमिंग कराते हैं तो इससे आपके बाल अच्छे रहेंगे और दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आपके बाल हेल्दी और शाइनी भी लगेंगे।
हफ्ते में दो बार करें मालिश
आपको हफ्ते में दो बार नारियल तेल या बादाम तेल से मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे और दोमुंहे बालों की भी कोई शिकायत नहीं होगी। इसलिए कोशिश करें हफ्ते में दो बार बालों में मालिश जरूर करें।
हीट टूल्स
आज के समय में बहुत से लोग अपने बालों में हीट टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करना बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है। तो कोशिश करें कि बालों में हीटिंग टूल्स का प्रयोग कम से कम करें। इससे आपके बाल दोमुंहे भी नहीं होंगे और हेल्दी भी बने रहेंगे।
हेयर कंडीशनर जरूर लगाएं
Image Source Freepik
ऐसे बहुत से लोग हैं जो हेयर वॉश के बाद कंडीशनर नहीं लगाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो ये गलती न करें। हमेशा हेयर वॉश के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। यह बालों को नमी देने में मदद करता है। इसके साथ ही बालों को स्मूथ बनाता है।
अंडे और दही का मास्क
अगर आप बालों में अंडे और दही का मास्क लगाते हैं तो इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा, और बाल मजबूत व घने बनेंगे। इस मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार जरूर करें। यह दोमुंहे बालों से भी राहत दिलाएगा।
ये भी पढ़ें- इन हेयर एक्सेसरीज को हमेशा रखें साथ, बालों को देंगे खूबसूरत लुक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines