Glowing Skin: त्वचा की देखभाल में अक्सर हम कई तरह के अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे त्वचा पर ग्लो आ सके। वहीं,कई बार घरेलू नुस्खों का भी खूब प्रयोग किया जाता है। लेकिन, अगर आपको कहा जाए कि बिना कुछ करे सिर्फ पानी से ही त्वचा अंदर से निखर जाएगी? दरअसल, ऐसा बिल्कुल पॉसिबल है, वो भी जापानी वॉटर थैरेपी (Japanese Water Therapy) की हेल्प से निखरी और चमकती स्किन पाई जा सकती है।
यह वॉटर थैरेपी त्वचा ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की हेल्थ को दुरुस्त रखने में कारगर साबित होती है। जानिए क्या है जापानी वॉटर थैरेपी और इसे किस तरीके से आजमाया जा सकता है।
साफ और चमकती त्वचा के लिए Japanese Water Therapy, देखें ये Video-
चमकदार त्वचा के लिए जापानी वॉटर थैरेपी
जापानी वॉटर थैरेपी में पूरे दिनभर में कई बार पानी पिया पीते हैं। यह पानी ठंडा या गर्म नहीं बल्कि कमरे के टेंपरेचर का होता है। इस वॉटर थैरेपी में सुबह उठने के साथ ही 4-5 गिलास कमरे के तापमान के हिसाब से पानी पिया जाता है। पानी को ब्रश करने से पहले पिया जाता है और पानी पीने के करीबन 45 Minute तक इसके ऊपर कुछ खाना-पीना नहीं होता है। इसके अलावा अपने मील्स 15 Minute में खाकर अगले 2 घंटे तक कुछ भी नहीं खाना होता है।
ये भी पढ़ें- Winter Hair Care Tips: सर्दियों में रूखे हो जाते हैं बाल? धोने से पहले अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
जापानी वॉटर थैरेपी पानी पीने के टाइम और पानी पीने की मात्रा पर काम करती है। इसके अलावा,इससे पेट की अच्छी तरह से साफ-सफाई हो जाती है, जिससे कई सेहत से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होने लगता है। इसके अलावा, इस थैरेपी से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने में हेल्प मिलती है। शरीर से वेस्ट मटेरियल निकल जाते हैं और शरीर में हाइड्रेशन अच्छी बनी रहती है। जब आपका शरीर अंदरूनी रूप से हेल्दी रहने लगता है, तो चेहरे पर भी इसका असर दिखने लगता है।
Japanese Water Therapy के जरिए करे Skin की सारी Problems जड़ से खत्म, देखें ये Video-
जापानी वॉटर थैरेपी कैसे अपनाएं
- सुबह उठने पर आपको 5 गिलास पानी पीना है। इस बात का ध्यान रखें कि पानी खाली पेट पीना है और ब्रश करने से पहले पिएं।
- गिलास में पानी 160-200 ML. तक होना चाहिए।
- कमरे के टेंपरेचर के हिसाब से पानी होना चाहिए। इस थैरेपी में ठंडा या गर्म पानी नहीं पीते हैं।
- सुबह का ब्रेकफास्ट पानी पीने के 45 Minute बाद ही करना चाहिए। 45 मिनट से पहले नाश्ता ना करें।
- जब भी खाना खाएं तो खाना खाने का टाइम सिर्फ 15 मिनट ही होना चाहिए।
- खाना खाने के 2 घंटे बाद तक ना कुछ खाना है और ना ही कुछ पीना है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines