Ginger Storage Tips: अदरक का उपयोग भारतीय व्यंजनों में मसाले के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ चाय में भी स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अक्सर हम अदरक को घर में स्टोर करके रखते हैं लेकिन कुछ समय बाद यह खराब होने लगते है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अदरक को लंबे वक्त तक स्टोर करके रख सकते हैं।
अदरक को ऐसे करें स्टोर
एयर टाइट कंटेनर- अगर आप अदरक को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं तो इसे बिना छीले जिप लॉक बैग या एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं। इससे अदरक न तो सड़ेगा और न ही सूखेगा और कई दिनों तक चलेगा।
कागज से लपेटें- अदरक को अच्छी तरह धोकर सुखा लें फिर उसे कागज में लपेटकर किसी कंटेनर में रख दें।
फ्रिज- जब भी अदरक खरीदें तो ताजा ही खरीदें। ध्यान रखें कि अदरक मुरझाया हुआ न हो। ध्यान रखें कि अदरक मुरझाया हुआ नहीं होना चाहिए क्योंकि ताजा अदरक को फ्रिज में लंबे समय तक रखा जा सकता है और यह खराब नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों से भूलकर भी न कहें ये 5 बातें, दिमाग पर पड़ता है असर
अदरक को सुखा लें- अदरक को सुखाकर भी लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसे सूखने के बाद इसका पाउडर बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
कांच का जार- अदरक को स्टोर करने के लिए इसे अच्छी तरह से धो लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर कांच के जार में रख लें। अब इस जार को फ्रिज में रख दें। इससे अदरक जल्दी खराब होने से बच जाएगा।
सिरके में रखें- ताजा अदरक को छीलकर टुकड़ों में काट लें और फिर सिरके वाले कंटेनर में रख दें। इससे अदरक जल्दी खराब होने से बच जाएगा और आपका कोई नुकसान भी नहीं होगा।
पेस्ट बना लें- अदरक को अच्छी तरह धोकर छील लें, फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें।
संबंधित खबरें
दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
52 mins agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
1 hr agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
2 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
5 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
6 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
7 hrs agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
9 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
1 day agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines