Keto Lemon Chicken Recipe In Hindi: अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने कीटो लेमन चिकन का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कीटो लेमन चिकन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप वेट लॉस के लिए कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं तो ये स्वादिष्ट और लजीज डिश आपके लिए बेस्ट है। चिकन गुड फैट, अमीनो एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे आपको वेट कंट्रोल करने में आसानी होती है, तो चलिए जानते हैं कीटो लेमन चिकन (Keto Lemon Chicken Recipe) बनाने की रेसिपी-
कीटो लेमन चिकन बनाने की सामग्री-
- चिकन 200 ग्राम
- नमक आवश्यकता अनुसार
- हंग कर्ड 1 कप
- लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- हरा धनिया 1 मुट्ठी
- काली मिर्च आवश्यकता अनुसार
- नींबू का रस 2 बड़े चम्मच
- मिक्स हर्ब्स 1 बड़ा चम्मच
- मसाला पपरिका 2 चम्मच
- मक्खन 1 बड़ा चम्मच
अभी पढ़ें – पाचन तंत्र की समस्याओं में दवा की तरह काम करती है पौष्टिक खसखस की सब्जी, जानें रेसिपी
कीटो लेमन चिकन बनाने की रेसिपी- (Keto Lemon Chicken Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक बड़े बाउल में नींबू का रस, दही, नमक, काली मिर्च और 1 टीस्पून लाल मिर्च डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से फेंटकर पेस्ट बना लें।
- फिर आप इस पेस्ट में चिकन के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह से कोट कर लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को फ्रिज को थोड़ी देर मैरीनेट होने के लिए रख दें।
- फिर आप एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर पिघलाएं।
- इसके बाद आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भून लें।
- फिर आप इसमें मैरीनेट किया चिकन डालें और चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें बचे हुए मसाले डालें और मिलाकर ढककर पकाएं।
- अब आपका हेल्दी कीटो लेमन चिकन बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको नींबू के स्लाइस और हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
8 mins agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
12 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines