Amritsari Fish Recipe In Hindi: अगर आप एक सीफूड लवर हैं तो आज तक आपने फिश से बनी कई करह की डिशेज तो खूब खाई होंगी। लेकिन क्या कभी आपने अमृतसरी मच्छी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अमृतसरी मच्छी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक बेहद लजीज पंजाबी डिश है जोकि स्वाद में खूब स्पाइसी और क्रिस्पी लगती है। इसको बेसन, दही, अंडे, नींबू के रस और कई मसालों के साथ मैरीनेट करके डीप फ्राई करके बनाया जाता है। इस डिश का स्वाद एक बार चखकर आप इसके दीवाने हो जाएंगे। इसको आप स्नैक में बनाकर ट्राई कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं अमृतसरी मच्छी (Amritsari Fish Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – हेल्थ कॉन्शियस लोग स्नैक में ट्राई करें पौष्टिकता से भरपूर मल्टीग्रेन क्रैकर, ये रही रेसिपी
अमृतसरी मच्छी बनाने की सामग्री-
- फिश फिलेट / फिश फिंगर 500 gms
- अदरक लहसुन का पेस्ट 50 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर 10 ग्राम
- नींबू का रस 20 ml (मिली.)
- अजवाइन 5 ग्राम
- बेसन 200 ग्राम
- अंडे 2
- दही 100 ग्राम
- नमक स्वादानुसार
- तेल डीप फ्राई करने के लिए
अभी पढ़ें – उम्र से 10 साल छोटी दिखाना चाहती हैं, तो फेस पर ऐसे लगाएं चावल का स्टार्च
अमृतसरी मच्छी बनाने की रेसिपी- (Amritsari Fish Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मछली को साफ करें और अच्छे से धो लें।
- फिर आप मच्छी को फिलेट या फिंगर्स में काटकर रख लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में नमक, नींबू का रस, अदरक लहसुन का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- फिर आप इसमें बेसन, दही, अंडे, अजवाइन, नमक और पानी डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से फेंटकर एक बैटर बना लें।
- फिर आप इस बैटर में मछली को डालकर करीब 10 मिनट तक मैरीनेट होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें मछली डालकर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपकी टेस्टी और क्रिस्पी अमृतसरी मच्छी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको ऊपर से चाट मसाला और नींबू वेजेस डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
7 mins ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
11 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
19 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
19 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
21 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
22 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
23 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines