How To Make Orange Pudding: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं।
ऐसे में अगर आप मीठे में किसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए ऑरेंज पुडिंग बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है। इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं ऑरेंज पुडिंग (Orange Pudding) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Diwali 2022 Sweet: स्वाद में लजीज लगती है ब्रेड रसमलाई, दिवाली पर इस विधि से बनाएं
ऑरेंज पुडिंग बनाने की आवश्यक सामग्री-
- पहली लेयर बनाने के लिए-
- दूध एक लीटर
- चीनी 1/3 कप
- कॉर्नफ्लोर 1/3 कप
- ऑरेंज जेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- ऑरेंज जूस 1 बड़ा चम्मच
- दूसरी लेयर बनाने के लिए-
- 500 मिली संतरे का रस
- कॉर्नफ्लोर 2 बड़े चम्मच
- ड्राय नारियल (वैकल्पिक)
अभी पढ़ें – Chhath Puja 2022 Special: छठ पूजा भोग के लिए बनाएं बेक्ड ठेकुआ, ये रही हेल्दी रेसिपी
ऑरेंज पुडिंग कैसे बनाएं? (How To Make Orange Pudding)
- ऑरेंज पुड़िंग बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में एक लीटर दूध डालकर कम आंच पर पकाएं।
- फिर आप इसमें चीनी, कॉर्नफ्लोर और ऑरेंज जेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप इसको लो-मीडियम आंच पर करीब 7-8 मिनट तक गाढ़ी होने तक पका लें।
- फिर आप इसमें संतरे का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस तैयार मिक्चर को एक बड़ी ट्रे में डालें।
- फिर आप इसको लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में 500 एमएल संतरे का रस डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें दो चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इस मिक्चर को लगातार चलाते हुए करीब 4-5 मिनट तक लो-मीडियम आंच पर पकाएं।
- इसके बाद आप इस मिक्चर की उस बड़ी ट्रे में पहली लेयर के ऊपर से बिछाएं।
- फिर आप इसको कम से कम दो घंटे तक फ्रिज में रख ठंडा करें।
- इसके बाद आप इसको कसे हुए नारियल से गार्निश करके चाकू की मदद से काट लें।
- अब आपकी लजीज ऑरेंज पुडिंग बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
38 mins agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
3 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
17 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
20 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines