Apple Custard Recipe In Hindi: सेब एक ऐसा फल है जोकि पूरे साल आपको आसानी से खाने को मिल जाता है। सेब पानी, कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे गुणों का भंडार होता है इसलिए हेल्थ चिकित्सक आपको रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब को लोग आमतौर पर सालद, शेक या स्मूदी के तौर पर सेवन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने एप्पल कस्टर्ड बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए एप्पल कस्टर्ड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप डेजर्ट में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो ये स्वीट डिश आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है। इसको आप किसी भी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए दौरान बहुत आसानी से बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं एप्पल कस्टर्ड बनाने की रेसिपी-
एप्पल कस्टर्ड बनाने की सामग्री-
- सेब 1
- कस्टर्ड पाउडर 1/4 कप
- दूध 1/2 लीटर
- चीनी 1/4 कप
अभी पढ़ें – गणपति बप्पा का स्वागत करें मिठास से भरपूर काजू मालपुआ के साथ, जानें देसी रेसिपी
एप्पल कस्टर्ड बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 1/4 कप दूध और कस्टर्ड पाउडर डालें।
- फिर आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में बचा हुआ दूध डालें और उबाल लें।
- फिर जब दूध उबलने लगे, तो आप आंच को कम करके इसमें कस्टर्ड का घोल डाल दें।
- इसके बाद आप इसको तब तक चलाते हुए मिलाएं जब तक कि सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल न जाएं।
- फिर आप इसमें चीनी डालें अच्छी तरह से घुलने तक मिलाकर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद आप तैयार कस्टर्ड को एक बाउल में निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप सेब को छीलकर छिलके को टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप इसको सर्व करने से पहले सेब को कस्टर्ड के साथ मिला लें।
- अब आपका ठंडा-ठंडा एप्पल कस्टर्ड बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
14 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
22 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
23 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines