Raw Banana Pakoda Recipe In Hindi: केला एक ऐसा फल है जो आपको पूरे साल बाजार में आसानी से मिल जाता है जोकि कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसको लोग सलाद, शेक, स्मूदी या किसी स्वीट डिश के तौर पर बनाकर खाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि पके केले की तरह ही कच्चा केला भी फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, प्रोविटामिन-ए, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार है इसलिए इसको लोग सब्जी या चिप्स के तौर पर बनाकर खाना खूब पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने कच्चे केले के पकोड़े बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कच्चे केले के पकोड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप चाय पीने के शौकीन है तो ये गर्मागर्म और क्रंची पकोड़े आपके मजे को दोगुना कर देते हैं। इनको आप घर आए मेहमानों को स्नैक के तौर पर सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कच्चे केले के पकोड़े (Raw Banana Pakoda Recipe) बनाने की रेसिपी-
कच्चे केले के पकोड़े बनाने की सामग्री-
- केले 2 कच्चे
- बेसन 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- हींग 1/4 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
- लहसुन पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- पानी 1/2 कप
अभी पढ़ें – स्टार्टर डिश में चीज डिप के साथ सर्व करें फ्राइड मसाला पोटैटो, नोट करें सिपंल रेसिपी
कच्चे केले के पकोड़े बनाने की रेसिपी- (Raw Banana Pakoda Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे केले को अच्छे से छीलकर टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक बाउल में बेसन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, लहसुन पाउडर, हरा धनिया पाउडर और नमक डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और एक अच्छी कंसिस्टेंसी वाला पकोड़ा बैटर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप तैयार बैटर में कच्चे केले के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से कोट कर लें।
- इसके बाद आप इनको गर्म तेल में डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके क्रिस्पी केले के पकोड़े बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको गर्मागर्म खट्टी-मीठी चटनी और चाय के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
21 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines