Famous Varanasi Street Foods: वाराणसी सिर्फ अध्यात्म और घाटों का शहर नहीं है, बल्कि यह खाद्य-प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की गलियों में हर ठेला, हर दुकान एक नई स्वाद यात्रा की शुरुआत होती है। बनारसी व्यंजनों में ऐसा देसी तड़का और पारंपरिक खुशबू होती है कि एक बार चखने के बाद वह जायका जिंदगी भर याद रह जाता है। बनारसी खाने का असली मजा तभी है जब आप उसे घाट की सीढ़ियों पर बैठकर या पुरानी गलियों में चलते हुए चखें। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे जायकेदार स्ट्रीट फूड्स के बारे में जिन्हें मिस करना एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है।
टमाटर चाट
बनारस की मशहूर टमाटर चाट पूरे भारत में अपनी खासियत के लिए पहचानी जाती है। टमाटर, आलू, मसाले और देसी घी के साथ तैयार की गई यह चाट तीखे, मीठे और खट्टे स्वाद का बेहतरीन मेल है। बनारस जाना और टमाटर चाट न खाना यह सफर अधूरा ही रह जाएगा
लौंगलता
लौंगलता बनारस की एक खास मिठाई है। इसे मैदे की परतों में मावा और ड्राई फ्रूट्स भरकर बनाया जाता है, ऊपर से लौंग लगाकर तला जाता है। इसकी कुरकुरी बाहरी परत और अंदर की चाशनी वाली मिठास हर मीठे के शौकीन को दीवाना बना देती है। यह मिठाई बनारसियों की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है।
कचौड़ी-सब्जी
सुबह-सुबह बनारस की गलियों में गरमा-गरम कचौड़ी और मसालेदार आलू की सब्जी मिल जाए, तो समझिए दिन बन गया। यह पारंपरिक नाश्ता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि बनारसियों की पहली पसंद भी है। इसकी खुशबू और स्वाद आपको बार बार खाने पर मजबूर कर देंगे।
लस्सी
अगर आप बनारस गए और लस्सी का स्वाद नहीं लिया, तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। बनारसी लस्सी अपनी गाढ़ी मलाई और गुलाब के फ्लेवर के लिए मशहूर है। इसे मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। गर्मी हो या सर्दी, कुल्हड़ लस्सी हर मौसम में मन को ताजगी से भर देती है।
ठंडाई
बादाम, सौंफ, गुलाब और भांग से बनी बनारसी ठंडाई न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देती है। यह पेय खास तौर पर रक्षाबंधन और होली जैसे त्योहारों में पीया जाता है और बनारस की संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
12 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
15 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
19 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines