Dried Fruits Good For Constipation: फास्ट फूड खाना जैसे इस बिजी लाइफ का एक हिस्सा बन चुका है और इसे लोग काफी ज्यादा खाना भी पंसद करते हैं लेकिन यह बात सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि इसे खाने के कितने सारे नुकसान हमारे हेल्थ को होते है। इसे नजरअंदाज शायद ही हमसे कई चुनिंदा लोग ही करते होंगे। ज्यादातर लोग इसका सेवन करते है और इनसे होने वाली समस्याओं से जूझते रहते हैं। इनमें से सबसे बड़ी समस्या कब्ज की होती है। कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण आपके भोजन में फाइबर की कमी जो फास्ट फूड और कई अन्य खाद्द पदार्थ में नहीं मिल पाता है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए ज्यादातर दवाईयों का सेवन करना पड़ता है लेकिन आज इस समस्या से बचने के लिए हम आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देंगे, जिनकी मदद से इस समस्या से बचा जा सकता है।
खजूर का कब्ज में मददगार असर
खजूर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। ऐसा इसलिए कि खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है, साथ बी पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1, सी, प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र (डाइजेस्टिव सिस्टम) मजबूत और हाजमा दुरुस्त होता है।खजूर में घुलनशील फाइबर स्वस्थ मल त्याग में मदद करता है। जिससे कब्ज के लक्षणों से राहत मिलती है। आप सुबह में खाली पेट 2-3 खजूर को गर्म पानी में भिगोकर खा सकते हैं।
खजूर
काली किशमिश के कब्ज में फायदे
किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और पानी में भिगोने पर यह नेचुरल रेचक के रूप में काम करता है। भीगी हुई किशमिश खाने से न केवल कब्ज की समस्या से बचाव होता है बल्कि पाचन भी मजबूत रहता है। काली किशमिश में उच्च मात्रा में आहार फाइबर भी होता है, जो कब्ज की समस्या को होने नहीं देता है। भीगी हुई किशमिश कब्ज, पुरानी सूजन और खराब आंत माइक्रोबायोम से पीड़ित लोगों के लिए घरेलू उपचारों में से एक है। इसके साथ ही यह बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है और इम्युनिटी को भी बढ़ाने का काम करता है।
काली किशमिश
कब्ज को रोकने में आलूबुखारे (ड्राई प्लम) का इस्तेमाल
आलूबुखारे जिसे ड्राई प्लम भी कहा जाता है। इसका सेवन करने से कब्ज में काफी आराम मिलता है। आलूबुखारे का जूस पीने से कब्ज को रोकने में मदद मिलती है और साथ ही इसका सेवन करने से कोलन कैंसर से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं, सूखे आलूबुखारा में पाए जाने वाले पोषक तत्व मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज को भी कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। कब्ज को रोकने के लिए इसके काले रंग के पल्प यानी की गूदे को पानी के साथ रात को सोते समय लें। कब्ज दूर होने में मदद मिलेगी और सुबह पेट आसानी से साफ होगा। यह लिवर के लिए भी अच्छा होता है और डाइजेस्टिव फायर को सही कर, पाचन को सुधारता है।
आलूबुखारे (ड्राई प्लम)
सूखे खुबानी का कब्ज की समस्या में उपयोग
सूखे खुबानी में उच्च मात्रा में आहार फाइबर होता है, जिसकी मदद से कब्ज से राहत मिलती है। फाइबर आपके शरीर में एक ऐसे रस को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन और कब्ज को बेहतर रखने में मदद मिलती है। खुबानी खाने से कब्ज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें रेचक (रेचक) गुण होते हैं जो पाचन तंत्र(डाइजेस्टिव सिस्टम) को साफ करते हैं। इसका सेवन कब्ज से बचने के लिए कर सकते हैं, साथ ही साथ इसमें अनेक पोषक तत्व पाएं जाते है। इसमें कैलोरी कम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
सूखे खुबानी
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
6 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
6 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
6 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
8 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
9 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
10 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
13 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
13 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines