Eco-friendly Diwali 2023: दिवाली रोशनी का त्योहार है। इस दिन हर कोई अपने परिवार के साथ जश्न मनाते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी जाहिर करते हैं। हालांकि, इस समय देश के कई राज्यों की हवा में जहर घुल रहा है। पॉल्यूशन इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने में भी समस्या हो रही है। ऐसे में हमने सोचा है कि क्यों न इस बार की दिवाली को देश की सेवा के लिए मनाया जाए। इसलिए हम सभी को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की आवश्यकता है। यहां हम कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप बिलकुल अलग अंदाज में अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर सकेंगे।
पटाखों को कहें बाय-बाय
अगर आप सच में देश की सेवा करना चाहते हैं तो पटाखा फ्री दिवाली मना बना सकते हैं। क्योंकि, पटाखा जलाने से वायु पॉल्यूशन खराब होता है और इससे निपटने में काफी समय लगता है। इसके साथ ही पटाखों की आवाज से आम लोगों के साथ-साथ आस-पास के जानवरों को भी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि इस बार दिवाली में पटाखों को टच भी न करें।
ऐसे में पर्यावरण का ख्याल रखते हुए इस बार की दिवाली में आप अपने बच्चों को पटाखों की जगह गुब्बारों या रंगी कागज के गुब्बारे दें और उसे फोड़कर दिवाली का लुफ्त उठाएं। बच्चे गुब्बारे फुलाकर अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं।
फूलों से घरों को सजाएं
केमिकल युक्त रंगोली की के कलर्स की जगह बागान के सुन्दर-सुन्दर फूलों से अपने घरों को सजा सकते हैं। क्योंकि, केमिकल युक्त रंग सेहत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आप अपने बच्चों को रंगों बाजार से खरीदे रंगों की जगह फूलों से रंगोली बनाने पर उत्साहित करें। इससे आपके परिवार के सेहत भी ठीक रहेंगे। खूबसूरत रंगोली को रंगों से भरने के लिए आप घर में मौजूद कुमकुम, हल्दी और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली की सजावट के 6 आसान तरीके, अलग ही होगी आपके सपनों के महल की रंगत
चाइनीज लाइटों की जगह दियो का करें इस्तेमाल
आप अपने घर को जगमगाने के लिए चाइना में बने इलेक्ट्रिक लाइटों की जगह मिट्टी के दियों का इस्तेमाल करें। दिवाली के मौके पर आप अपने इस फैसले से देश के गरीबों को आर्थिक सहायता पहुंचा सकते हैं। क्योंकि, दिया जो बताते हैं ज्यादातर लोग गरीब रहते हैं। ऐसे में आप अपनों को खुश करके दिवाली की खुशियां मना सकते हैं।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
30 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines