Diabetes Control 5 Remedies: आज हर दूसरा इन्सान डायबिटीज (शुगर) की बीमारी से जूझ रहा है। एक रिसर्च की मानें, तो अचानक वजन का कम होना, थकावट, कमजोरी, हाथों या पैरों में झुनझुनी डायबिटीज के कारण हो सकते है। डायबिटीज के दो आम लक्षण हैं। टाइप 1 डायबिटीज में लोग मतली, पेट दर्द, उल्टी जैसे लक्षण महसूस करते हैं, तो टाइप 2 में ज्यादा प्यास लगना, रात में बहुत अधिक पेशाब आना, बालों का झड़ना जैसे लक्षण है। एक हेल्दी इंसान का नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल 90 से 100 mg/dLके बीच होता है और पोस्ट मील शुगर लेवल 120 से 140 mg/dL के बीच होता है। जब फास्टिंग शुगर 100-125 mg/dL और पोस्ट मील शुगर 140-160 mg/dL हो, तब इसे प्री डायबिटीज माना जाता है। प्री डायबिटीज के मरीज अगर शुगर लेवल कंट्रोल करें, तो डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है, तो आइए जानतें है..डायबिटीज जैसी बीमारी से बचने के लिए हमें क्या खाना चाहिए? जिनकी मदद से इस भयानक बीमारी से बचा जा सकता है। आप इनका इस्तेमाल करके डाइबिटीज से अपना और अपनों का ख्याल रखने के साथ ही साथ इसे जड़ से भी खत्म कर सकते हैं।
नीम की पत्ति खाने के लाभ
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नीम के पत्ते खाना फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक नीम की पत्तियों में कड़वा रस पाया जाता है, जो शरीर के अंदर पहुंचकर ब्लड शुगर को कम करता है। नीम की पत्तियों में कई फ्लेवोनोइड्स के साथ कई अन्य तत्व होते हैं, जो शुगर लेवल को कम करते है।
डायबिटीज में करेला खाने के फायदे
करेले का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी मदद से ब्लड में स्पाइक्स को कम किया जाता है। अगर हर दिन करेले का जूस या करेले की सब्जी खाएं तो आप डायबिटीज की बीमारी से बहुत ही आसानी के साथ बच सकते हैं।
जामुन खाने के डायबिटीज में फायदे
जिन लोगों को डायबिटीज है, वह जामुन खा सकते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है। इसके अलावा जामुन में मौजूद पॉलीफेनोलिक तत्व डायबिटीज मैनेज करने में मदद करते हैं और ये फाइबर से भरपूर होते हैं। इसलिए जामुन का सेवन एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिसकी मदद से डायबिटीज से बचा जा सकता है।
अदरक से मिलता है डायबिटीज में आराम
अदरक डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार मसाला है। ये मसाला डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। एक रिसर्च के मुताबकि 2 ग्राम अदरक का सेवन करने से 12 फीसदी तक शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। अदरक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे फायदेमंद माना गया है।
मेथी पाउडर का इस्तेमाल
मेथी का पाउडर डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेथी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शुगर को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के मरीजों को मेथी का सेवन करना चाहिए।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
4 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines