Countries Alcohol is Illegal: दुनियाभर में कई लोग शराब पीने और बेचने का काम करते हैं। ज्यादातर देशों में इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां शराब को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं और शराब पीना और बेचना दोनों ही अपराध माना जाता है। आइए जानते हैं वो कौन से देश हैं जहां शराब बेचने और पीने पर सजा के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
लीबिया
लीबिया में शराब को लेकर कई सख्त कानून हैं, यहां शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस देश में सार्वजनिक रूप से शराब बेचने और कानून तोड़ने वाले लोगों को कड़ी सजा दी जाती है लेकिन गैर-मुस्लिमों को शराब पीने की इजाजत है। जो लोग नाइट-क्लब, बार, होटल और टूरिस्ट प्लेस पर शराब बेचते हैं उन्हें इसकी अनुमति लेनी पड़ती है।
कुवैत
कुवैत में शराब के इस्तेमाल और बिक्री को लेकर सख्त कानून हैं। अगर इस जगह पर कोई भी व्यक्ति थोड़ी सी भी शराब पीता है और पीकर गाड़ी चलाता है तो उसे कठोर सजा दी जाती है। कानून तोड़ने पर विदेशियों को कारावास और देश से निष्कासन की सजा भी दी जाती है।
सऊदी अरब
सऊदी अरब में शराब की बिक्री, उत्पादन से लेकर सेवन तक सब कुछ पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति शराब लेकर देश में प्रवेश न करे और इसी वजह से इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि एयरपोर्ट पर सामान की पूरी तरह से जांच की जाए। इस देश में अगर कोई सार्वजनिक रूप से शराब बेचता या पीता हुआ पकड़ा जाता है तो कड़ी सजा दी जाती है। शरिया कानून के मुताबिक मुसलमानों के लिए शराब का सेवन वर्जित है।
ये भी पढ़ें- Delhi Street Food Places: दिल्ली की वो 5 मशहूर जगहें जहां स्ट्रीट पर मिलता है फाइव स्टार होटल जैसा फूड
सूडान
साल 1983 से सूडान में शराब के साथ मादक पेय पदार्थों के उत्पादन से लेकर पीने तक पर प्रतिबंध लगा है। यहां शराब न पीने का कानून खासतौर पर देश के मुसलमानों पर लागू होता है।
सोमालिया
सोमालिया एक ऐसा देश है जहां शराब पीना और बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सोमालिया में शराब पर देश की सख्त मुस्लिम संस्कृति द्वारा बै लगा हुआ है लेकिन ऐतिहासिक रूप से देश ने आने वाले विदेशियों और गैर-मुसलमानों को शराब सेवन करने की अनुमति दी है लेकिन उन्हें अपने निजी स्थानों में ऐसा करना होगा।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
5 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
13 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
14 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
15 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
15 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
17 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
17 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines