Cook non-sticky Sabudana Khichdi: साबूदाना खिचड़ी भारत में एक फेमस व्यंजनों में से एक माना जाता है। इसे साबूदाना खिचड़ी और टैपिओका मोती पुलाव के नाम से भी जाना जाता है। इसमें फाइबर, फास्फोरस, पोटैशियम और फास्फोरस के गुण होते हैं। इसके साथ ही इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल किया जाता हैं। साबूदाना खाने से न सिर्फ शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है, बल्कि यह मस्तिष्क को भी बेहतर करता है। साबूदाना का इस्तेमाल आमतौर पर व्रत में किया जाता है। यह सिर्फ टेस्ट में ही लाजवाब नहीं होता, बल्कि सेहत के लिए भी इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से पेट की समस्या को दूर किया जा सकता है जैस गैस, सूजन, खट्टी डकार और कब्ज आदि। साबूदाने में फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। यह ज्यादातर व्रत में जैसे कि नवरात्रि, शिवरात्रि, एकादशी के दौरान बनाया जाता है, लेकिन यहीं तक सीमित नहीं है। साबूदाना खिचड़ी एक स्वादिष्ट और पेट भरने वाला नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाने में भी बनाया जा सकता है और कुछ मिनटों की तैयारी के साथ, यह स्वादिष्ट भोजन तुरंत तैयार हो जाता है तो आइए इसको बनाने के आसान से तरीके के बारे में जानते हैं।
साबूदाना खिचड़ी बनाने में लगने वाली सामग्री
- 440 ग्राम/ 2 कप साबूदाना भिगोने से पहले
- 450 मिली/ 2 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- 3-4 करी पत्ते
- ½ बड़ा चम्मच कसा हुआ अदरक
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 मीडियम आकार के आलू छिले और कटे हुए / 2 कप लगभग
- ½ कप मोटे तौर पर कुटी हुई भुनी हुई मूंगफली
- नमक स्वादानुसार, उपवास के लिए सेंधा नमक
- 2 चम्मच चीनी
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस या स्वादानुसार
- मुट्ठी भर कटा हरा धनिया
- सजावट के लिए कुछ भुनी हुई मूंगफली
साबूदाना खिचड़ी बनाने का तरीका
- सबसे पहले साबूदाना को 5-6 घंटे के लिए भिगो दें, हो सके तो रात भर के लिए।
- भीगने के बाद साबूदाना फूल जाएगा।
- इसे बनाने से पहले ज्यादा पानी हो तो उसे निकाल दें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालें।
- गर्म होने पर इसमें जीरा डालें।
- इसमें कटे हुए आलू डालें और धीमी आंच पर नरम होने तक पकाएं, बीच-बीच में पलटते रहें।
- अब इसमें करी पत्ता, अदरक, कटी हुई मिर्च डालें और एक मिनट तक और पकाएं।
- इस बीच, साबूदाना के कटोरे में चीनी, नमक, कुटी हुई भुनी हुई मूंगफली और नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब पैन में लेप किया हुआ साबूदाना डालें, सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि साबूदाना थोड़ा अच्छी तरह से मिल न जाए।
- इसमें ढेर सारा कटा हरा धनिया और मूंगफली डालें।
- ठंडे दही के साथ गरमागरम परोसें।
साबूदाना खिचड़ी
परफेक्ट नॉन-स्टिकी साबूदाना खिचड़ी के लिए ऊपर बताए गए टिप्स अपनाएं। अगर आप चाहें तो इसमें अनार या कसा हुआ नारियल मिला सकते हैं। आप लाल मिर्च पाउडर की जगह हरी मिर्च डाल सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
10 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
11 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
14 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
15 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
15 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
17 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
19 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines