Coffee Mug Craft Ideas: हम सभी घर में मौजूद हर चीज को खरीदने के लिए पैसे खर्च करते हैं। ऐसे में अगर कोई चीज गिरकर टूट जाए तो नुकसान हो जाता है और फिर उसे फेंकना पड़ता है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि कॉफी मग या तो पुराना हो जाता है या गिरकर टूट जाता है। जिससे हम उसमें से कॉफी नहीं पी पाते हैं फिर हम उसे खराब मानकर फेंक देते हैं या किसी कोने में रख देते हैं। आप चाहें तो इन कॉफी मग को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं और इससे अपने घर की खूबसूरती भी बढ़ा पाएंगी।
हैंगर बनाएं
आप चाहें तो पुराने कॉफी मग से हैंगर बैग बना सकती हैं। कॉफी मग को गर्म गोंद की मदद से लकड़ी के बोर्ड पर चिपका दें और फिर आप उस पर एक हल्का बैग लटका सकती हैं। बैग के अलावा आप इस पर चाबियां भी लटका सकती हैं। इससे आपके कॉफी मग का उपयोग हो जाता है और हैंगर लाने के पैसे भी बच जाते हैं।
बर्ड फीडर
अगर आपका कॉफी मग टूट गया है और अब आप उसे फेंकने की सोच रही हैं तो ऐसा न करें क्योंकि आप इसका इस्तेमाल पक्षियों को दाना खिलाने के लिए कर सकती हैं। आप इसे अपने गार्डन एरिया में लटका सकती हैं।