Christmas Day 2025: क्रिसमस डे आने ही वाला है और क्रिसमस से पहले आने वाली है क्रिसमस डे की पार्टी. दोस्तों के साथ, घर पर परिवार के साथ या फिर ऑफिस में अपने कुलीग्स के साथ लोग क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं. क्रिसमस पर खासतौर से रेड, वाइट और ग्रीन कलर के आउटफिट्स पहने जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में जा रही हैं और बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो यहां दिए सेलेब्रिटी लुक्स (Celebrity Looks) से आइडिया ले सकती हैं. सुहाना खान से लेकर शनाया कपूर के आउटफिट्स से क्रिसमस लुक (Christmas Look) की इंस्पिरेशन ली जा सकती है.
सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड क्रिसमस लुक आइडियाज
क्रिसमस पर क्यूट दिखना चाहती हैं तो कृति सेनन की तरह तैयार हो सकती हैं. क्रिसमस के लिए कृति ने यह क्यूट सा पुलओवर स्वेटर पहना है. इसके साथ ही क्रिसमस की कैप पूरे लुक को कंप्लीट कर रही है.
होलिडे इंस्पिरेशन के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस लुक को भी देखा जा सकता है. प्रियंका ने रेड ट्रेंच कोट पहना है. वाइट आउटफिट के साथ प्रियंका का ट्रेंच कोट परफेक्ट क्रिसमस वाइब दे रहा है.
अलाया फर्नीचरवाला की यह वाइट ड्रेस भी क्रिसमस के लिए अच्छी है. आप भी अलाया की ही तरह कोई वाइट ड्रेस कैरी कर सकती है. अगर इनडोर पार्टी हो तो आप मिनी ड्रेस के ऊपर सिर्फ ब्लेजर पहनकर भी अपने लुक को पूरा कर सकती हैं.
ऑफिस में पहनने के लिए दीपिका पादुकोण के इस लुक से आइडिया लिया जा सकता है. ऑफिस की क्रिसमस पार्टी (Office Christmas Party) के लिए इस तरह का रेड पैंट-सूट एकदम बढ़िया लगेगा.
रेड पैंट्स और रेड टॉप वाला शनाया कपूर का यह लुक भी क्रिसमस के लिए अच्छा है. शनाया ने अपने लुक को सिंपल रखा है और गोल्डन इयरिंग्स के साथ लुक कंप्लीट किया है. आप भी शनाया की ही तरह रेडी हो सकती हैं.
क्रिसमस पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो सुहाना खान के इस लुक को देखिए. शनाया का यह रेड शिम्मरी गाउन स्टाइलिश भी है और क्रिसमस के लिए परफेक्ट भी.
विज्ञापन
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
8 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
11 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
15 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines