Coconut Cake Recipe In Hindi: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers day 2022) को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में छात्र अपने मेंचर यानि की शिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उनको तरह-तरह के उपहार भेंट करते हैं। ऐसे में अगर आप इस खास मौके को मिठास से भरना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कोकोनट केक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस लजीज केक को आप टीचर्स डे के खास मौके पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं। इसको बनाने में भी केवल कुछ ही सामग्री की आवश्यकता होती है साथ ही ये बनकर भी जल्दी तैयार हो जाती है। ये स्वाद में भी बेहद टेस्टी और लजीज लगता है, तो चलिए जानते हैं कोकोनट केक बनाने की रेसिपी-
कोकोनट केक बनाने की सामग्री-
- नारियल 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- अंडे 3
- बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
- नारियल का दूध 1/2 कप
- मैदा 1 कप
- कैस्टर शुगर 1/2 कप
- अनसाल्टेड मक्खन 1/2 कप
सजाने के लिए- - कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप
- नारियल का फ्लेक 1 कप
- ब्लैकबेरी 5
- व्हीप्ड क्रीम 1/2 कप
- डिब्बाबंद चेरी 1 मुट्ठी
कोकोनट केक बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन और चीनी डालें।
- फिर आप इन दोनों चीजों को तब तक फेंटें जब तक ये फूला न हो जाए।
- इसके बाद आप इसमें अंडे फोड़कर घोल को झागदार होने तक फेंट लें।
- फिर आप इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नारियल का दूध डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस नारियल डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- फिर आप ओवन को 176 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
- इसके बाद आप एक थाली या बेकिंग ट्रे को मक्खन से ग्रीस कर लें।
- फिर आप तैयार मिक्चर को ट्रे में डालकर करीब 20-30 मिनट तक बेक कर लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में कंडेंस्ड मिल्क और फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- फिर आप इस तैयार क्रीम को केक पर अच्छी तरह से लपेट लें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर नारियल के गुच्छे, चेरी और ब्लैकबेरी डालकर गार्निश करें।
- अब आपका स्वादिष्ट कोकोनट केक बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
दीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
16 mins agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
3 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
7 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
21 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
22 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines