Navratri 2022 Energy Drink: नवरात्रि उपवास के दौरान खाने पीने के ऑप्शन्स बहुत कम हो जाते हैं। इसलिए इस दौरान आपको कुछ ऐसा खाने-पीने की आवश्यकता होती है जिससे आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त हो सके। ऐसे में हेल्दी ड्रिंक का सेवन भी कर सकते हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए बनाना कोकोनट स्मूदी बनाने की विधि लेकर आए हैं। केला कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। इसलिए ये आपको पूरे दिन भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। बनाना कोकोनट स्मूदी पौष्टिक होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी लगती है, तो चलिए जानते हैं बनाना कोकोनट स्मूदी (Banana Coconut Smoothie) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Tinda Peel Chutney: पराठे के साथ खूब मजेदार लगती है टिंडे के छिलकों की चटपटी चटनी, ये रही रेसिपी
बनाना कोकोनट स्मूदी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 केला
- 2 कप दूध
- 1/2 कप ताजा नारियल
- 2 टी स्पून शहद
- 1 टी स्पून वनिला पाउडर
- 4-5 बर्फ के टुकड़े
अभी पढ़ें – 20 Rupee Chocolate Cake: घर पर केवल 20 रुपये में बनाएं चॉकलेट केक, खाकर हर कोई बोलेगा वाह!
बनाना कोकोनट स्मूदी कैसे बनाएं? (How To Make Banana Coconut Smoothie)
- बनाना कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए आप सबसे पहले केले छील लें।
- फिर आप इसको छोटे-छोटे टुकड़े काटकर एक बाउल में रखें।
- इसके बाद आप नारियल को भी कद्दूकस कर लें।
- फिर आप एक मिक्सर जार में कटे हुए केले और कद्दूकस नारियल डालें।
- इसके बाद आप इन दोनों चीजों को एक साथ अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- फिर आप इस मिक्चर में दूध डालकर एक बार ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद आप इसमें वनिला पाउडर, शहद और बर्फ के 2-3 टुकड़े डालें।
- फिर आप एक बार फिर से सारी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- अब आपकी एनर्जी से भरपूर बनाना कोकोनट स्मूदी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको सर्विग गिलास में डालकर एक-दो आइस क्यूब्स डालकर ठंडी सर्व करें।
- अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 hr agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
3 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
7 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
21 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines