Buckwheat Flour Harm On Health: कुट्टू का आटा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका उपवास के दौरान ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो नियमित सेवन से आपकी सेहत को बढ़ावा देते हैं। कुट्टू का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है लेकिन इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी नहीं होती है। वहीं इसका अधिक सेवन करने से सेहत को कई तरह के नुकसान भी होते है, जिसके बारे में जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि अधिकतर लोग इसका सेवन बहुत ही ज्यादा करते हैं तो चलिए जानते हैं.. इसका ज्यादा इस्तेमाल करने पर होने वाले नुकसानों के बारे में जिनके कारण इनका ज्यादा प्रयोग करने से हमें बचना चाहिए।
स्किन एलर्जी की प्रॉब्लम को बढ़ावा देना
कुट्टू के आटा का ज्यादा सेवन करने से स्किन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे स्किन एलर्जी हो जाती है और लाल छोटे दाने या फिर चकत्ते-से उभर लगते हैं। वैसे ज्यादातर एलर्जी खतरनाक नहीं होतीं, लेकिन कभी-कभार समस्या गंभीर भी हो सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए इसके आटे का इस्तेमाल एक उचित मात्रा में ही करना चाहिए।
स्किन एलर्जी की समस्या
मांसपेशियों में दर्द का कारण बनना
मांसपेशियों में ऐंठन के कारण होने वाला दर्द काफी गंभीर होता है, जिससे आपको सोते समय या चलते समय परेशानी महसूस होती है। कुट्टू के आटा का ज्यादा सेवन करने से भी मांसपेशियों में दर्द होना भी शुरू हो जाता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए। वहीं, व्रत के दौरान उचित मात्रा में और महीने में 5-6 बार ही इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
मांसपेशियों में दर्द की समस्या
कूट्टू के आटे का ज्यादा सेवन करने से हाइपरकेलेमिया लेवल बढ़ जाता है
कूट्टू के आटे से बनी चीजें ज्यादा खाने से हाइपरकेलेमिया लेवल काफी बढ़ जाती है। इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो हाइपरकलेमिया का कारण बनती है। हाइपरकेलेमिया में, ब्लड में पोटेशियम का लेवल बहुत ज्यादा होता है। पोटेशियम का लेवल बढ़ने के कारण किडनी को काफी नुकसान पहुंचता हैं। कूट्टू के आटे से बनी व्यजनों को एक उचित मात्रा में ही खाना चाहिए। जिनसे सेहत को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न हो।
हाइपरकेलेमिया की समस्या
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
12 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
19 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
20 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines