Bhang Ki Chutney Recipe: चटनी चाहे हरे धनिया की हो या फिर पुदीने की या किसी दूसरी सब्जी से बनी हो, इसके साथ कोई भी बोरिंग खाना स्वादिष्ट बन जाता है। ऐसी ही एक स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जो खट्टे टमाटर के साथ तैयार की जाती है।
दरअसल, हम भांग की चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसके साथ किसी भी बोरिंग खाने का स्वाद बढ़ाया जा सकता है। भांग की चटनी (Bhang Ki Chutney Making Process) को बनाने के लिए सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है। आइए आपको भांग की चटनी बनाने की विधि बताते हैं।
Bhang Ki Chutney Recipe Ingredients in Hindi
- भांग (50 ग्राम)
- टमाटर (2)
- लाल सूखी मिर्च (2)
- नमक स्वादानुसार
- पानी आवश्यकतानुसार
How to make Bhang Ki Chutney Recipe in Hindi
भांग की चटनी बनाने के लिए भांग के बीच की जरूरत होगी। अब गैस पर एक पैन रखें और भांगे बीजों को भूरे रंग होने तक भून लें। इसके बाद गैस को बंद करके भांग के दाने ठंडे होने के लिए एक प्लेट में निकालकर रख लें। अगर चटनी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए चटनी को सिल बट्टे पर पीस लें।
हालांकि, अगर आपके पास सिल बट्टा नहीं है तो आप भांग के बीजों को मिक्सी में भी पीस सकते हैं। इसके लिए आपको भांग के बीज, थोड़ा पानी, सूखी लाल मिर्च और टमाटर को डालकर पीसना होगा। चटनी की तरह इसे पीस लें और एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें अपने स्वादानुसार नमक डाल दें। इस तरह से भांग की चटनी तैयार हो जाएगी।
आप इसे दाल-चावल, पकोड़े, पराठे आदि के साथ सर्व कर सकते है। भांग की चटनी आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
22 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines