Trip Destination: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई काम, जिम्मेदारियों और तनाव में इतना उलझा रहता है कि खुद के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में मन और शरीर दोनों को रिलैक्स करने के लिए छोटी-छोटी यात्राएं यानी शॉर्ट ट्रिप्स बेहद जरूरी होती हैं. ये न केवल आपको ताजगी और सुकून देती हैं बल्कि नई जगहों को देखने और खुद से दोबारा जुड़ने का मौका भी देती हैं. अगर आप भी अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ी राहत चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
शॉर्ट ट्रिप्स प्लेस | Short Trip Place
ऋषिकेश, उत्तराखंड
अगर आप नेचर और एडवेंचर दोनों का मजा लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं. साथ ही योग और ध्यान के लिए भी यह जगह मशहूर है.
जयपुर, राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने किलों, महलों और रंगीन बाजारों के लिए जानी जाती है. आमेर किला, सिटी पैलेस और हवा महल जैसी जगहें देखने लायक हैं. यहां के राजस्थानी व्यंजन और पारंपरिक बाज़ार आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे.
लोनावला, महाराष्ट्र
मुंबई और पुणे के बीच बसा लोनावला हरी-भरी घाटियों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है. मानसून के मौसम में यह जगह और भी खूबसूरत लगती है. आप यहां टाइगर पॉइंट, भुशी डैम का आनंद ले सकते हैं.
ये भी पढे़ें- दुनिया के सबसे प्रदूषित 5 देश कौन से हैं? जानिए नंबर वन पर कौन है
मनाली, हिमाचल प्रदेश
अगर आप पहाड़ों के दीवाने हैं तो मनाली आपके लिए बेस्ट शॉर्ट ट्रिप डेस्टिनेशन है. बर्फ से ढकी चोटियां, ब्यास नदी का किनारा और सोलांग वैली की एडवेंचर एक्टिविटीज आपकी छुट्टियों को खास बना देंगी. आप चाहें तो यहां जाने का चुनाव कर सकते हैं.
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी सिर्फ धार्मिक महत्व के लिए नहीं बल्कि अपनी अद्भुत ऊर्जा और संस्कृति के लिए भी जानी जाती है. गंगा आरती, घाटों की सैर और यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद हर यात्री को मगन कर देता है.
ये भी पढे़ें- छठ पूजा पर बने ठेकुआ खिलाना चाहते हैं ऑफिस और हॉस्टल के दोस्तों को? इस ट्रिक से प्रसाद महीनों तक नहीं होगा खराब
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
5 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
6 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
7 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
9 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines