Best Places Near Delhi: क्या आप शहर के शोर-गुल और भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय के लिए दूर जाना चाहते हैं? इस तनाव वाली जिंदगी में शांत और कम भीड़-भाड़ वाली जगह की तलाश स्वाभाविक है। ऐसे में मशहूर हिल स्टेशनों की भीड़ से हटकर किसी ऐसी जगह जाना अच्छा होता है जहां शांति हो ताजी हवा हो और प्रकृति का सच्चा अनुभव मिल सके। भारत में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जो अभी भी ज्यादा लोगों को नहीं पता हैं। ये जगहें न केवल मन को सुकून देती हैं, बल्कि यहां का शांत माहौल, हरियाली और ठंडी हवा आपका मन मोह लेती है। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 हिल स्टेशनों के बारे में जिन्हें आप अपनी ट्रिप लिस्ट में जोड़ सकते हैं।
बर्ड वॉचिंग के लिए प्रसिद्ध है पंगोट
उत्तराखंड के नैनीताल से केवल 15 किलोमीटर दूर स्थित पंगोट एक छोटा लेकिन बेहद शांत पहाड़ी गांव है। यह जगह बर्ड वॉचिंग के लिए प्रसिद्ध है और यहां 300 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। शांत वातावरण हरे-भरे जंगल और कम भीड़-भाड़ इसे एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे बनाते हैं। अगर आप शांत जगह जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
चोपता ( मिनी स्विट्जरलैंड )
चोपता, उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत और शांत स्थान है, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक के लिए बेस प्वाइंट है। यहां की हरियाली, बर्फ से ढके पहाड़ और ठंडी हवा मन को सुकून देती है।
पार्वती घाटी का शांत कोना
हिमाचल प्रदेश की पार्वती वैली में बसा तोष गांव आज भी भीड़ से काफी दूर है। यह जगह ट्रेकिंग, प्राकृतिक सुंदरता और आत्मिक शांति के लिए जानी जाती है। यहां आप पहाड़ों की गोद में बैठकर घंटों किताब पढ़ सकते हैं, अपने करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।
मुनस्यारी हिमालय की गोद में बसा खजाना
कुमाऊं क्षेत्र में स्थित मुनस्यारी उन लोगों के लिए है जो असली पहाड़ों की तलाश में हैं। पंचाचूली की चोटियां यहां से साफ दिखती हैं और यहां का सूर्योदय व सूर्यास्त दिल को छू जाता है। यह जगह ट्रेकर्स और नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। यह आपके ट्रिप के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
माजुली नदी के बीच बसी शांति की दुनिया
हालांकि यह पहाड़ी स्थल नहीं है, लेकिन माजुली, ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। असम में स्थित यह द्वीप न केवल सुंदरता से भरपूर है, बल्कि यहां की संस्कृति और सादगी आपका दिल छू लेगी। यह जगह शांति और ध्यान के लिए एक आदर्श स्थान है।
ये भी पढ़ें- Europe Tourist Place: यूरोप के 7 ठंडे और खूबसूरत देश, गर्मियों की छुट्टियों के लिए हैं शानदार ऑप्शन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines