Best Foods for thyroid patients: खराब लाइफस्टाइल के बढ़ते वजह से तरह-तरह की बीमारियां हो रही हैं। कई बिमारियों के बीच थायराइड एक गंभीर रोग है, जो डायबिटीज की तरह तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ सालों में थायराइड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वजन बढ़ने और हॉर्मोन में बदलाव के कारण थायराइड की समस्या बढ़ने लगती है। अक्सर उम्र के साथ महिलाओं में थायराइड बढ़ने या कम होने की समस्या ज्यादा होती है। थायरॉइड दो तरह का होता है जिसमें हाइपरथायरॉइडिज्म और हाइपोथायरॉइड शामिल है। इस हार्मोन के कम या ज्यादा होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। दोनों तरह थायरॉइड में हमे खान-पान ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे थायरॉइड को कंट्रोल करने के लिए हमे किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए? जानें
नट्स और सीड्स
थायरॉइड ग्लैंड को कंट्रोल करने के लिए मेवे और सीड्स जैसे नट और सूरजमुखी के बीज सबसे बेस्ट होते हैं। सेलेनियम के लिए आप अपने आहार में ब्राजील मैकाडामिया और हेज़लनट्स को शामिल कर सकती हैं। जो स्वस्थ थायरॉइड फ़ंक्शन का समर्थन करने में सहायता करते हैं।
साबुत अनाज
साबुत अनाज, जैसे कि ब्राउन राइस और क्विनोआ, फाइबर और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो थायराइड फंक्शन को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। अपने मेटाबोलिज्म को तेज करने और थायरॉयड ग्लैंड को मदद करने के लिए ओट्स, ब्राउन राइस, स्प्राउट्स, अंकुरित अनाज की ब्रेड और क्विनोआ खाने की कोशिश करें।
हरे पत्तेदार साग
पत्तेदार साग, जैसे कि पालक और केल, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो थायराइड को ठीक से काम करने में मदद करते है। क्विनोआ एक ग्लूटेन फ्री अनाज है जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम भी होता है, जो थायराइड फंक्शन को सपोर्ट कर सकता है।
ये भी बढ़ें: आंखों को हेल्दी रखने के लिए ये हैं फायदेमंद फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल
दालें
शिखा कुमारी के अनुसार दालें प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें आयरन भी होता है, जो थायराइड स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्तवपूर्ण योगदान देती है।
अंडे
अंडे आयोडीन और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं, ये दोनों थायराइड स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनमें सेलेनियम, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो थायराइड को कंट्रोल करने में मदद करता है।
शकरकंद
शकरकंद विटामिन ए और सी का एक बड़ा स्रोत है, ये दोनों ही थायराइड स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। वे फाइबर में भी उच्च और कैलोरी में कम हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
7 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
7 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
8 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
14 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines