Avocado For Hair: बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज के समय की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण आपके बाल डल और फ्रिजी हो जाते हैं। जिससे आपकी पर्सनेलिटी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए आप कई तरह के मंहगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स लेते हैं जोकि महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भरपूर भी होते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए एवोकाडो हेयर मास्क बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। एवोकाडो कई गुणों से भरपूर होता है जोकि आपके स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखने में मदद करता है जिससे आपके बाल रिपेयर हो जाते हैं। इससे आपको कोमल, घने और मजबूत बाल पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं एवोकाडो हेयर मास्क (How To Make Avocado Hair Mask) बनाने और लगाने की विधि-
-
एवोकाडो मास्क बनाने की सामग्री-
- एवोकाडो 1
- शहद 2 चम्मच
- अंडा 1
- ऑलिव ऑयल 2 चम्मच
- एप्पल साइडर विनेगर 2 चम्मच
अभी पढ़ें – Navratri 2022 Foods: नवरात्रि उपवास में खाएं पौष्टिक मखाना लड्डू, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक
एवोकाडो मास्क बनाने की विधि- (How To Make Avocado Hair Mask)
- इसके लिए आप सबसे पहले एवोकाडो का गूदा निकाल लें।
- फिर आप इसको मिक्सर जार में डालें।
- इसके बाद आप इसमें एक अंडा तोड़ लें।
- फिर आप इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
- इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 2 चम्मच शहद डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- अब आपका एवोकाडो हेयर मास्क बनकर तैयार हो चुका है।
एवोकाडो मास्क लगाने का तरीका- (How To Apply Avocado Hair Mask)
- इस हेयर मास्क को आप अपने बालों की जड़ों में अच्छे से लगा लें।
- फिर आप अपने बालों को कंघी करके अच्छी तरह से सुलझा लें।
- इसके बाद आप इसको लगभग आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें।
- फिर आप लंबे बालों के लिए इसको हफ्ते में कम से कम दो बार लगाएं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
3 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
3 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
4 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
5 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
6 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
7 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
19 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines