Anjeer Kheer: एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर और हेल्दी होता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अंजीर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है। अंजीर को कई तरीको से खाया जाता कई लोग इसे भिगोकर खाते हैं, तो कई लोग इसे दूध में डाल कर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता अंजीर की खीर भी खाने में टेस्टी और हेल्दी होती है। इस खीर को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप इसे घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं अंजीर की खीर बनाने की आसान विधि…
अंजीर की खीर की सामग्री
दूध- 1 लीटर
अंजीर- 14 से 15
बादाम – 10 से 12
काजू- 10 से 12
पिस्ता भिगोये हुए- 8 से 10
केसर – 1/4 टीस्पून
कंडेंस्ड मिल्क- 1 कप
हरी इलायची- 4 से 5
देसी घी- 2 टी स्पून
चीनी- स्वादानुसार
ये भी पढ़ें- सर्दियों में कई बीमारियों से दूर रखता है आंवले का मुरब्बा, जानें इसकी आसान रेसिपी
अंजीर खीर बनाने की विधि
1. अंजीर खीर बनाने के लिए सबसे पहले अंजीर लें और उसे पानी से धोकर टुकड़े काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में 2 टी स्पून घी डालकर उसे गर्म करें।
2. घी गर्म होकर जब पिघल जाए तो उसमें अंजीर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर चम्मच से चलाते हुए अंजीर को भून लें।
3. इसके बाद एक बाउल में दूध लें और उसमें भुने अंजीर डालकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
4. अब कड़ाही में बचे घी में बादाम डालकर उसे धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक भूनें।
5. इसके बाद एक बाउल में इन्हें निकाल लें और अब मिक्सी और बादाम डालें।
6. इसमें हरी इलायची भी मिलाकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद दूध में भिगोई अंजीर को भी मिक्सर जार में डालें और उसे भी इसके साथ पीस लें।
7. इसके बाद इस मिश्रण को बर्तन में निकाल लें।
8. अब बाकी ड्राई फ्रूट्स लें और उन्हें घी में भूनने के बाद बाकी बचा दूध कड़ाही में डाल दें और उसमें उबाल आने तक पकने दें।
9. जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें पिसी हुई अंजीर का पेस्ट मिलाएं और चलाते हुए पकने दें।
10. इसके बाद खीर में कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर धीमी आंच पर खीर को उबलने दें और अब खीर में स्वादानुसार चीनी डाल सकते हैं।
11. अब एक दो चम्मच दूध लेकर उसमें केसर डालें और अच्छे से मिला दें।
12. इसके बाद खीर को 4 से 5 मिनट तक और पकने दें और इसके बाद गैस बंद कर दें।
13. अब आपकी खीर बनकर तैयार है आप चाहें, तो इसे गर्म या फिर ठंडा कर के भी खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में मूंगफली के लड्डू खाने से रहती हैं कई बीमारियां दूर, जानें इसे बनाने की विधि
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
22 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines