5 Tips To Get Sound Sleep At Night: आजकल नींद ना आने की समस्या से बहुत लोग जूझ रहे हैं। जीवन में बढ़ता स्ट्रेस लेवल, तनाव, एंग्जायटी के कारण लोगों को रात में नींद नहीं आती है। किसी को जॉब की टेंशन है, तो किसी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण तनाव है। रात दिन जिंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग ठीक से सो भी नहीं पाते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी आदतों के कारण देर रात तक जागते हैं और सुबह फ्रेश महसूस नहीं करते हैं।
कुछ लोग तो स्लीप डिसऑर्डर इन्सोम्निया से ग्रस्त हो जाते हैं और जब रात में नींद नहीं आती है तो नींद आने की दवा खाने लगते हैं। लेकिन, दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। गहरी नींद में सोने के लिए कुछ आसान से टिप्स को कुछ दिनों के लिए फॉलो करके देखें.
गहरी नींद सोने के टिप्स
रोजाना मेडिटेशन करें
यदि आपको रात में गहरी नींद से सोना है, तो प्रतिदिन मेडिटेशन का करना शुरू कर दें। एकांत जगह पर बैठकर आप मेडिटेशन कर सकते हैं। मेडिटेशन से दिमाग रिलैक्स होता है। तनाव कम होता है। मन से नेगेटिव विचारों को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि किसी को इन्सोम्निया की समस्या है, तो वह रोजाना 15 से 20 मिनट मेडिटेशन ज़रूर करें।
लैवेंडर के तेल से मसाज करें
वर्षों से लैवेंडर के तेल को इन्सोम्निया की समस्या को दूर करने के लिए यूज किया जाता है। यह तेल मन-मस्तिष्क को रिलैक्स फील कराता है। अपने रूमाल पर दो से तीन बूंदें लैवेंडर ऑयल को स्प्रे कर प्रयोग करे। या फिर नहाने के पानी में भी कुछ बूंदें डालकर प्रयोग कर सकते हैं। इसे रात में नींद अच्छी आएगी।
डाइट में मैग्नीशियम शामिल करें
मैग्नीशियम की कमी से भी स्ट्रेस बढ़ता है। यह एक प्राकृतिक रूप से पाया जाना वाला मिनरल है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इससे नींद अच्छी आती है। साबुत गेहूं, पालक, दही, एवोकाडो,डार्क चॉकलेट आदि का सेवन करें। प्रतिदिन कम से कम 400 मिलीग्राम पोटैशियम का सेवन जरूर करें।
स्लीप हाइजीन है ज़रूरी
यदि आप चाहते हैं कि आपको अच्छी और सुकून भरी नींद आए, जिससे आप सुबह फ्रेश मूड में उठकर अपने ऑफिस और घर के कार्यों को पूरा कर पाएं, तो कुछ स्लीप हाइजीन को मेंटेन करें। जिसके लिए आपको जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने होंगे। इसमें कैफीन, एल्कोहल, धूम्रपान आदि का सेवन कम करना होगा। एक्सरसाइज को डेली रुटीन में शामिल करे। सोने वाला कमरे का वातावरण खुशनुमा, तन-मन को रिलैक्स और दिमाग को शांति देने वाला हो।
गहरी नींद के लिए रात में बादाम दूध पिएं
बादाम के दूध में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है, जो मस्तिष्क को मेलाटोनिन बनाने में मदद करती है. रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म बादाम वाला दूध पीने से अनिद्रा से राहत मिलती है। मेलाटोनिन सप्लिमेंट्स भी इन्सोम्निया की समस्या दूर कर अच्छी नींद लेने में मदद करता है। मेलाटोनिन नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है। इससे जल्दी सोने में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
2 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines