रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का कटोरा तालाब में अनावरण किया। उन्होंने स्वर्गीय सतपथी के व्यक्तित्व को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। बघेल ने कहा की लक्ष्मण जी की दबंग और आम जनों के हित के लिए सत्य निष्ठा से काम करने की कार्यशैली लोगों के मन मस्तिष्क में चिरस्थायी है। उनके द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए किए गए काम आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि स्व. लक्ष्मण सतपथी दो बार बसना क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए थे। उनका जन्म 1937 में हुआ। उनके पिता पंडित जयदेव सतपथी और माता श्रीमती जशोंती देवी थीं। स्व. लक्ष्मण सतपथी ने कोंडागाँव, धमतरी, बेमेतरा, सरायपाली में शिक्षक के रूप में सेवाएँ दी। वें एक योग्य क्रीड़ा प्रशिक्षक के साथ बास्केटबॉल खेल के राष्ट्रीय निर्णायक भी रहे।
रायपुर में शिक्षक रहते आपने एलएलबी की पढ़ाई भी की और प्रखर अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। स्व. सतपथी पहली बार 1972 और दूसरी बार 1977-78 में बसना क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गये। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने फुलझर सेवा समिति सरायपाली की कमान संभाली। आपका देहावसान 6 जून 2016 को हुआ।
संबंधित खबरें
बिहार MLC चुनाव के बीच प्रशांत किशोर बोले-शिक्षक साथ दें सरकार का झुकना तय
17 mins agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
48 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
3 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
3 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
4 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
7 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
8 hrs agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines