इन दिनों फ्रांस में 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025’ में दुनियाभर के स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया है। हालांकि, इस बार भी ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में नैन्सी त्यागी ने अपना जलवा दिखाया है। जी हां, लगातार दूसरी बार नैन्सी त्यागी कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरतीं नजर आई है। हालांकि, इस दौरान नैन्सी कुछ इमोशनल भी नजर आईं।
‘कान्स 2025’ में पहुंची नैन्सी त्यागी
नैन्सी त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘कान्स 2025’ की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नैन्सी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि फिर से कान्स, फिर से रेड कार्पेट, कभी सोचा नहीं था कि ये सफर इतना खूबसूरत होगा, दिल से शुक्रिया सबको, जो इस जर्नी में साथ हैं। नैन्सी के इस पोस्ट को लोगों ने खूब प्यार दिया है और इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं।
‘फेस्टिवल डे कान्स’ में क्या बोलीं नैन्सी?
इतना ही नहीं बल्कि ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में दूसरी बार अपना जलवा दिखाने वाली नैन्सी इस बार भी इमोशनल नजर आईं। brut.india ने अपने इंस्टाग्राम पर नैन्सी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नैन्सी brut से बात कर रही हैं और उन्होंने कहा कि हर जगह को देख-देखकर सुबह से इमोशनल हो चुकी हूं कि मैं पिछली बार भी यहां आई थी और मेरी लाइफ पूरी चेंज हो गई।
कान्स 2024 में भी नैन्सी ने चुराई थी लाइमलाइट
नैन्सी ने आगे कहा कि इस बार मैं बहुत एक्साइटेड हूं। साथ ही उन्होंने अपनी ड्रेस के बारे में भी बात की और कहा कि मुझे फूल बहुत पसंद है और इसलिए मैंने फूल से जुड़ा आउटफिट बनाया है। मैं जब भी खुद के आउटफिट पहनकर आती हूं, तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। इतने बड़े कार्पेट पर वॉक करके मुझे बहुत अच्छा लगता है। नैन्सी ने दिल्ली के सीलमपुर से कान्स 2024 तक का सफर तय किया था और वहीं अब वो 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी लाइमलाइट चुराने में कामयाब रही हैं।
यह भी पढ़ें- महिला यूट्यूबर निकली पाकिस्तान की जासूस, पुलिस ने किया अरेस्ट, क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoमुंबई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें प्रभावित, यात्री हुए परेशान
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
5 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
10 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
10 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
11 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines