Sachithra Senanayake arrested: मैच फिक्सिंग के मामले में श्रीलंका के पूर्व स्टार स्पिनर सचित्र सेनानायके को गिरफ्तार कर लिया गया है। 38 साल के सचित्रा सेनानायके पर आरोप है कि उन्होंने साल 2020 में खेले गए लंका प्रीमियर लीग के दौरान कई खिलाड़ियों से फिक्सिंग करने के लिए संपर्क किया था। उस वक्त वह लीग का हिस्सा नहीं थे।हालांकि खुद पर लगे आरोपों को सचित्रा सेनानायके ने नकारा है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, सेनानायके के खिलाफ फिक्सिंग के सबूत मिले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार सेनानयके ने विदेश में रहकर एलपीएल में भाग लेने वाले एक से अधिक खिलाड़ियों से संपर्क किया था। हालांकि इस बात की जानकारी टूर्नामेंट के एंटी करप्शन अधिकारियों को मिल गई थी। जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आ सका। ये वही सेनानायके हैं, जिन्होंने साल 2014 के एशिया कप में 6 विकेट निकाले थे।
सेनानायके पर लगाई गई थी रोक
सेनानायके पर मैच फिक्सिंग के आरोपों की जब जांच शुरू हुई तो पिछले महीने एक अदालत ने उन पर विदेश यात्रा करने पर रोक भी लगाई थी। जिसके बाद एक लंबी जांच की गई और उन्हें अंत में गिरफ्तार कर लिया गया है। सेनानायके का क्रिकेटिंग करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। उन्हें साल 2014 में अपने बोलिंग एक्शन के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
कौन हैं सचित्रा सेनानयके
सचिन सेनानायके स्टार स्पिनर रहे हैं। वह 2014 में श्रीलंका की उस टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं जिसने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने बाद में अपने एक्शन में बदलाव तो किया, लेकिन उससे उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंच सका। इस खिलाड़ी ने 2013 में टेस्ट डेब्यू, 2012 में टी20 और वनडे डेब्यू किया था। इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
सचित्रा सेनानायके का क्रिकेट करियर
सेनानायके ने इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। वहीं वनडे में उन्होंने 49 और टी20 में 24 मैच खेले हैं। इस दौरान सेनानायके ने क्रमश: 53 और 25 विकेट भी झटके हैं। सेनानायके का इंटरनेशनल करियर काफी छोटा रहा। उन्होंने श्रीलंका के लिए सिर्फ चार साल तक ही क्रिकेट खेला। साल 2012 में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के लिए 2016 में अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था।
संबंधित खबरें
आगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
15 mins agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 hr agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
4 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
5 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
5 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
6 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines