Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गांव में रहने वाला एक सामान्य व्यक्ति भी अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में भेजना उचित समझता था, लेकिन अब प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने अथक मेहनत और परिश्रम से परिषदीय स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर खड़ा किया है। सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास पैदा हुआ है। इसी का नतीजा है कि इस बार रिकॉर्ड 1.19 करोड़ नामांकन हुए हैं। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीटी योजना के तहत बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये ट्रांसफर किए।
स्वच्छता पर प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान सम्मानित
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। यहां सीएम योगी ने सर्वोच्च स्वच्छता वाले परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने परिषदीय स्कूलों के पढ़ने वाले 1.91 करोड़ बच्चों के खाते में डीबीटी का पैसा ट्रांसफर करके स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयासों की तारीफ की।
वर्ष 2017 से पहले खराब ती स्कूलों की हालत
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों की स्थिति काफी खराब थी। इमारतों से लेकर बच्ची की उपस्थिति तक पटरी से उतरी हुई थी। स्कूलों में कहीं शिक्षक नहीं होते थे तो कहीं बच्चे नहीं होते थे। लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने का नाम पर घबराते थे, लेकिन आज बेसिक शिक्षा विभाग ने अथक प्रयासों से विश्वास पैदा किया है। उन्होंने बताया कि पांच वर्षों में इन स्कूलों में छात्रों की संख्या 1.34 करोड़ से बढ़कर 1.91 करोड़ हो गई है।
अब नंगे पैर स्कूल नहीं जाते बच्चे
उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में आधे से ज्यादा बच्चे नंगे पैर स्कूल जाते थे। बच्चों को तकलीफों से गुजरना पड़ता था। इसके लिए हमारी सरकार ने बच्चों के लिए डीबीटी योजना शुरू की। इसलिए प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों के खाते में जूता-मोजा, स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, कॉपी समेत अन्य पाठ्यसामग्री के लिए 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoरिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
5 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
14 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
15 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines