Kanhaiya Lal murder case: उदयपुर में हुए कन्हैयालाल जघन्य हत्याकांड के मामले में उनके बड़े बेटे ने पिता के हत्यारों को फांसी नहीं होने तक चप्पल व जूते पहनना छोड़ दिया है। यश अपने घर से ऑफिस जाते वक्त भी जूते व चप्पल नहीं पहनता है। इस हत्याकांड मामले की जांच एनआईए कर रही है।
मृतक टेलर कन्हैया लाल के बेटे यश ने कहा है कि, “मैंने प्रतिज्ञा ली है कि जब तक मेरे पिता की हत्या के दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, मैं चप्पल नहीं पहनूंगा। बताया की मैं अभी तक घटना से उबर नहीं पाया हूं।” कन्हैयालाल दर्जी की 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने सिर काट दिया था।
कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश तेली ने बताया कि पिता कन्हैयालाल तेली की हत्या के दूसरे दिन से ही उसने जूते और चप्पल नहीं पहने हैं। इसके बाद उसने यह संकल्प लिया है कि वो इस मामले में आरोपियों को फांसी नहीं होने तक पैरों में कुछ भी नहीं पहनेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि 27 जून 2022 को टेलर कन्हैया लाल की इस्लामिक कट्टरपंथियों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपियों ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया था। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
14 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
15 hrs agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
18 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
18 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
19 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
20 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines