Gandhi Jayanti 2022: उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti 2022) के मौके पर राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को एक सौगात दी है। सौगात के तहत आज यानी रविवार को प्रदेशभर के लोगों को 75 हजार पानी के कनेक्शन देने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार ने गांवों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है।
वंचित लोगों को मिलेगा लाभ
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने बताया कि पीने के पानी की सुविधा न होने से लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। सरकार ऐसे वंचित लोगों के लिए काम कर रही है। इसी के तहत महात्मा गांधी जयंती के मौके पर हमने एक दिन में 75,000 पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
आजादी के 75 साल पर 75 हजार कनेक्शन
उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं। देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत सरकार ने 50 हजार परिवारों को पानी का कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। साथ ही जल शक्ति मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का आदेश दिया गया है।
सभी अधिकारियों को खास निर्देश
जल शक्ति मंत्री मे विभाग के सभी इंजीनियरों को जल जीवन मिशन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रधान सचिव अनुराग श्रीवास्तव, जल निगम के प्रबंध निदेशक बलकार सिंह और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यकारी निदेशक प्रियरंजन कुमार उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
32 mins agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
1 hr agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
3 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines