देश में सर्दियों ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ बाजारों में अब अंडों की डिमांड भी बढ़ चुकी है. अंडा खाने वाले लोगों में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी सेहत को लेकर बहुत चिंतित होते हैं और उन्हें देसी अंडा बेहद पंसद होता है और इसके लिए वो दोगुनी कीमत भी देने को तैयार रहते हैं. वहीं, ऐसे में देसी अंडों की डिमांड मार्केट में ज्यादा होती है लेकिन सप्लाई उतनी ही कम होती है. इसी बीच यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.
बता दें कि मुरादाबाद में सफेद अंडों की रंगाई की जा रही थी. जी हां, सही सुना आपने, सफेद अंडों को रंग कर उन्हें देसी अंडा बनाया जा रहा था जिसका पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है. ये केमिकल और घरेलू चीजों से सफेद अंडों को रंग कर इन्हें दोगुने दाम में बेचने के लिए भी लगभग तैयार थे.
आमतौर पर ठंड के मौसम में मार्केट में सफेद अंडा 8 रुपये का मिलता है, जबकि दूसरी ओर देसी अंडा लगभग दोगुने दाम पर बिकता है. रेट में इसी भारी भरकम फर्क का फायदा उठाया जा रहा था और मुरादाबाद में अंडों को रंगने का गोरखधंधा चलाया जा रहा था.
मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मुरादाबाद के काशीपुर रोड, रामपुर तिराहा, बरवाड़ा माजरा स्थित एक गोदाम में छापा मारकर करीब 45,360 नकली रंगे हुए अंडे और 35,640 सफेद अंडे जब्त किए हैं. गोदाम में सफेद अंडों को आर्टिफिशियल रंग और केमिकल से रंगकर पॉलिश करके देसी अंडों जैसा बनाया जाता था. इस कार्यवाई के दौरान पुलिस ने मौके से रंगे हुए अंडों के अलावा रंगाई का सामान भी बरामद किया है.
कैसे बनाते थे सफेद अंडे को देसी अंडा?
सफेद अंडों को देसी अंडा जैसा कलर देने के लिए ये लोग कत्था, चायपत्ती और सिंदूर को पानी में घोलकर इस्तेमाल करते थे. इसके लिए दो तरीके इस्तेमाल किए जाते थे. पहले तरीके में चाय की पत्ती पानी में उबालकर उसमें सफेद अंडे डुबोकर रख देते थे. बाद में इन अंडों को भूसे में रखा जाता था और उस पर सिंदूर लगा दिया जाता था.
ये है दूसरा तरीका-
सफेद अंडों को देसी अंडे जैसा रंग देने के लिए दूसरे तरीके में पान में इस्तेमाल होने वाले कत्थे को पहले तो पानी में गरम किया जाता है इसके बाद इसमें सफेद अंडों को कुछ देर तक रखा जाता है जिससे इन पर कत्थे का रंग चढ़ता है और सफेद दिख रहा अंडा गुलाबी रंग के जैसा दिखने लगता है और उसे ही देसी अंडा बताकर बाजार में बेच दिया जाता है.
क्या फर्क होता है सफेद और देसी अंडों में?
बाजार में दो तरह के अंडे मिलते हैं. एक तो सफेद रंग के अंडे और दसूरे भूरे या क्रीम रंग के अंडे, जिन्हें देसी अंडा भी कहा जाता है. वैसे तो दोनों ही तरह के अंडों में पौष्टिक तत्व होते हैं, लेकिन दोनों का स्वाद बिल्कुल अलग होता है.
देसी अंडे उन मुर्गियों के होते है जो प्राकृतिक वातावरण में खुले में घूमती हैं. इन मुर्गियों को पिजरों में नहीं रखा जाता है. वो घास, कीड़े और बीज आदि खाकर पेट भरती हैं. इनके अंड़ों में पोषण देसी अंडों के मुकाबले थोड़ा कम होता है.
वहीं, सफेद अंडे पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों से तैयार करवाए जाते हैं. उन्हें आहार के नाम पर सिर्फ अनाज और बीज ही दिया जाता है. जिससे इनके अंडों में पोषण तो मिलता है लेकिन देसी अंडों के मुकाबले थोड़ा कम.
देसी अंडों में प्रोटीन सफेद अंडों की तुलना में थोड़ा ज्यादा होता है. ओमेगा-3, विटामिन ए, ई और डी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. देसी अंडों में मिलने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्युनिटी के लिए भी काफी अच्छे साबित होते हैं.
कैसे करें असली और नकली अंडे की पहचान?
बता दें कि अंडों की पहचान करने के कई तरीके अपनाए जा सकते हैं. जैसे अंडे के छिलके की बनावट देखना, अंडे को पानी में डूबोकर देखना, हिलाने पर आवाज आना और आग पर रखकर देखने जैसे कई तरीके अपनाए जाते हैं.
- असली अंडे का छिलका हमेशा खुदरा और दानेदार होता है. इस तरह के अंडे को पानी में डालने पर ये डूब जाता है.
- असली अंडे की पहचान ऐसे भी कर सकते है जैसे उसे हिलाने पर आवाज न करना.
- वहीं, नकली अंडे का छिलका चिकना और चमकदार होता है जिसे पानी में डालने पर वो तैरने लगता है और हिलाने पर भी उसमें आवाज आती है.
संबंधित खबरें
12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
44 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
15 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
17 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
18 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines