Durga Ashtami 2025 Wishes: हिंदू धर्म में नवरात्रि की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूरे मनोभाव से पूजा की जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का आठवां दिन यानी अष्टमी 30 सितंबर, मंगलवार के दिन मनाई जा रही है. अष्टमी को महा अष्टमी (Maha Ashtami) और दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है. इस दिन घरों में कंजक बिठाई जाती है और नवरात्रि का समापन किया जाता है. ऐसे में अष्टमी की शुभकामनाएं भेजकर आप भी सभी को इस खास दिन की बधाई दे सकते हैं. माता रानी अपनी कृपा सभी पर बरसाएंगी.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं | Durga Ashtami Wishes In Hindi
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार,
इस दुर्गा अष्टमी मिलें आपको खुशियां हजार.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
————————————
मां दुर्गा का नित ध्यान करें,
जीवन में सदा अच्छा काम करें
महा अष्टमी का पावन पर्व है आया,
सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाया.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
—————————————–
मां दुर्गा की आराधना से मिटे अंधकार,
जीवन में फैले सिर्फ उजियारा अपार
अष्टमी का शुभ पर्व आपके जीवन में,
लाए खुशियों का सुनहरा संसार!
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
————————————–
पहले मां की पूजा सबकुछ उसके बाद,
आपके साथ सदा बना रहे मां का आशीर्वाद.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
————————————-
लक्ष्मी का हाथ हो
सरस्वती का साथ हो
गणेश का निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
————————————-
खुशियों से भर जाए आपका संसार,
महा अष्टमी का दिन हो शुभ और शानदार.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
—————————————-
मां के कदम आपके घर में आएं
आप खुशी से नहाएं
परेशानियां आपसे आंखें चुराएं
अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
————————————-
चांद की चांदनी
बसंत की बहार
फूलों की खुशबू
अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दुर्गाअष्टमी का त्योहार.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
——————————————
जी लो जी भर के, मां तुम्हारे साथ है
किसी से क्या घबराना जब सर पर दुर्गा का हाथ है.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
————————————
सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
14 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
14 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
15 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
15 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines