Rohit Sharma: आईपीएल 2026 का आगाज होने में लगभग 4 महीने का समय बचा है. सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. आईपीएल 2026 से पहले रोहित शर्मा बड़ा फैसला ले सकते हैं और मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. हालांकि केकेआर में उनके जाने की संभावना कम हो गई है. लेकिन वह 3 आईपीएल फ्रेंचाइजी की कप्तानी संभाल सकते हैं. इन 3 फ्रेंचाइजियों को अच्छे कप्तान की जरूरत भी है.
3 फ्रेंचाइजियों को है जरूरत
आईपीएल 2026 से पहले केकेआर में रोहित शर्मा के जाने की चर्चाएं तेज थी. हालांकि केवल केकेआर ही नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को भी अच्छे कप्तान की जरूरत है. राजस्थान का साथ संजू सैमसन ने छोड़ दिया है, जबकि पंत की कप्तानी में लखनऊ ने पिछले सीजन खासा कमाल नहीं किया था. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स को भी अच्छे कप्तान की जरूरत है. अक्षर पटेल फिलहाल दिल्ली के कप्तान हैं, लेकिन अब तक वह अपनी कप्तानी से खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. ऐसे में ये फ्रेंचाइजियां रोहित शर्मा को अप्रोच कर सकती हैं और मुंबई के साथ ट्रेड डील कर सकती है.
ये भी पढ़ें- जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के आगे ‘तहस-नहस’ हुई भारतीय टीम, स्टार खिलाड़ी ने बरपाया कहर
रोहित की कप्तानी शानदार
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत दिलाई है. वहीं, रोहित मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार खिताब जिता चुके हैं. रोहित ने भारत के लिए 142 मैच में कप्तानी की है. टीम इंडिया ने 103 मैच जीते हैं, जबकि 33 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 2 मुकाबला टाई और 3 मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि 2 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है. 158 आईपीएल मैच में कप्तानी करते हुए हिटमैन ने 87 मुकाबले जिताए हैं, जबकि 67 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 4 मुकाबले टाई रहे हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: हर्षित राणा की बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया पर उठी बड़ी मांग, 104 मीटर के छक्के के साथ झूम उठे फैंस
संबंधित खबरें
'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
35 mins ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
35 mins ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
17 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
18 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
18 hrs agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
19 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
20 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
21 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines