वर्ल्ड बुक फेयर में विमोचित हुई एक किताब ने ग्रामीण भारत की तथाकथित आदर्श छवि के पीछे छिपे एक कड़वे सच को उजागर किया है. वरिष्ठ पत्रकार विनीता यादव की किताब ‘Wife Swapping in Rural India’ का विमोचन देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस के.जी. बालकृष्णन ने किया.
विमोचन के दौरान लेखिका विनीता यादव ने बताया कि उन्होंने 20 साल पहले ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान इस प्रथा को देखा था. उन्होंने कहा कि दो दशक पहले यह सीमित थी, लेकिन आज यह नेटवर्क पहले से कहीं अधिक संगठित हो चुका है. अब यह तकनीक के जरिए और ज्यादा सक्रिय है.
उनके मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में यह नेटवर्क अब WhatsApp ग्रुप्स, Facebook और निजी डिजिटल नेटवर्क्स के जरिए फल-फूल रहा है. तकनीक ने इसे छिपाने और फैलाने में मदद की है. लेखिका ने स्पष्ट किया कि यह किताब किसी अफवाह पर नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव और ठोस तथ्यों पर आधारित एक खोजी दस्तावेज है.
वहीं, जस्टिस के.जी. बालकृष्णन ने इस पुस्तक को साहसिक बताते हुए कहा कि यह समाज के उस चेहरे को सामने लाती है, जिसे आमतौर पर पर्दा डाल कर छिपा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि यह किताब समाज की चुप्पी तोड़ने और सवाल उठाने के लिए प्रेरित करती है.
यह पुस्तक ग्रामीण भारत की उस अनदेखी सच्चाई को बयां करती है, जिसे परंपरा और संस्कृति की दुहाई देने वाला समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है.
संबंधित खबरें
क्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 hrs agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 day agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
7 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
18 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
20 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines