Uber Cab Booking from Iphone Costly: आजकल कहीं आने-जाने के लिए कैब और बाइक सर्विस काफी पॉपुलर है। उबेर, ओला, रैपिडो समेत कई कंपनियां लोगों को ट्रांसपोर्ट सर्विस उपलब्ध कराती हैं। मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करो और बाइक-कार, ऑटो कुछ भी बुक करके मिनटों में एक से दूसरी जगह पहुंच सकते हैं, लेकिन इस सर्विस को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर एक चर्चा छिड़ी है।
एक शख्स ने Iphone और एंड्रॉयड फोन से उबेर कंपनी की कैब बुकिंग का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस स्क्रीनशॉट को देखकर यूजर्स काफी हैरान हैं, क्योंकि दोनों फोन से बुक करने पर कैब का किराया अलग-अलग है। आइए जानते हैं कि क्या मामला है और ऐसा क्यों हो रहा है? दोनों फोन से बुकिंग करने पर किराया कितना अलग है? इस पर उबेर कंपनी की ओर से जवाब भी दिया गया है।
एक समय में एक डेस्टिनेशन का अलग-अलग किराया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुधीर नामक शख्स ने अपने X हैंडल @seriousfunnyguy पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें आईफोन से कैब बुकिंग और एंड्रॉयड फोन से कैब बुकिंग पर किराये का अंतर दिखाया गया है। सुधीर ने आईफोन से कैब बुक की तो 342 रुपये किराया दिखाया। एंड्रॉयड फोन से कैब बुक करने पर किराया 290 रुपये है। सुधीर ने कैप्शन में बताया कि एक मेरा और दूसरा बेटी का फोन है।
सुधीर ने लिखा कि कहीं जाने के लिए उबेर की कैब बुक की तो किराया 290 रुपये था, लेकिन किसी वजह से कैब बुक नहीं हुई तो उसी वक्त बेटी ने आईफोन से कैब बुकिंग की तो किराया 342 रुपये दिखाया। यह देखकर हम दोनों चौंक गए कि एक ही समय पर एक ही कंपनी का किराया अलग-अलग कैसे हो सकता है, जबकि दोनों का डेस्टिनेशन एक ही है।
इसलिए अलग-अलग दोनों फोन पर किराया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल स्क्रीनशॉट पर विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि ऐप डिवाइस डेटा, इस्तेमाल करने की फ्रीक्वेंसी और यूजर के बिहैवियर पैटर्न के आधार पर डायनेमिक प्राइसिंग एल्गोरिदम के ज़रिए किराए में बदलाव संभव है। एप्पल के फोन में ज्यादा किराया वसूलने के उद्देश्य से ही प्राइसिंग एल्गोरिदम प्रोग्राम इंन्स्टॉल किए जाते हैं और यह फेरबदल करना बच्चों का खेल है। कई कंपनियां ऐसा करती हैं और यह सिर्फ कैब सर्विस के लिए ही नहीं, बल्कि कई तरह की सर्विसेज के लिए किया जाता है, जिसके बारे में आम इंसान को पता ही नहीं है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
1 hr agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
13 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
13 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
16 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
17 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
18 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
18 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines