Travel Insurance: ट्रेन में ट्रैवल करने का प्लान बना रहे है, तो एक बार जरूर जानें.. ट्रैवल इंश्योरेंस के बारें में, जिसके तहत फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिल जाती है और इसकी मदद से टेंशन फ्री होकर ट्रैवल किया जा सकता है। इन ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत ट्रेन में किसी तरह का हादसा हो जाने पर लाभ मिलता है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने पर 35 पैसे में 10 लाख का इंश्योरेंस मिलता है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप आईआरसीटीसी (IRCTC) से रेल टिकट बुकिंग करते समय यह इंश्योरेंस मिल जाता है। ट्रैवल इंश्योरेंस के माध्यम से कौन-कौन से और लाभ मिलते हैं, आइए जानते हैं इनके फायदे।
ट्रैवल इंश्योरेंस की जानकारी
ट्रैवल इंश्योरेंस के जरिए इंश्योरेंस क्लेम करके लाभ लिया जाता है। यह पॉलिसी ट्रैवल के दौरान ट्रेन दुर्घटना के कारण लिया जाता है, जिसमें मृत्यु, विकलांगता और चिकित्सा व्यय शामिल है। इस पॉलिसी का भुगतान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है।ट्रैवल इंश्योरेंस की 01-नवंबर-2021 से प्रीमियम एक रुपये है। सभी टेक्स के साथ हर एक यात्री पर 35 पैसे है। ग्राहक को नामांकन विवरण भरने के लिंक के साथ पॉलिसी की जानकारी एसएमएस के माध्यम से और बीमा कंपनियों से सीधे उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर दे दिया जाता है।
बाय डिफॉल्ट इंश्योरेंस ऑप्शन
अगर आईआरसीटीसी (IRCTC)के माध्यम से ट्रैवल टिकट बुक किया जाता है तो यात्री को 35 पैसे का प्रीमियम देकर बाय डिफॉल्ट इंश्योरेंस का ऑप्शन दिया जाता है। जिसकी मदद से इंश्योरेंस ऑप्शन चुनकर लाभ लिया जा सकता है। ट्रैवल करते समय हादसा हो जाता है, तो इंश्योरेंस क्लेम भी कर सकते है। लेकिन इसके नियम थोड़े अलग हैं।
इंश्योरेंस की कंपनियों के तहत भुगतान
यात्री को आईआरसीटीसी (IRCTC) के जरिए टिकट बुकिंग करने का मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में एक नॉमिनी डिटेल्स भरने का लिंक दिया जाता है और इंश्योरेंस पॉलिसी होने पर डिटेल्स भर दिया जाता है। इसके बाद ही इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है। इंश्योरेंस दो गैर-जीवन बीमाकर्ताओं (एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) द्वारा प्रदान किया जाता है। 35 पैसे के साथ यात्रा के दौरान किसी यात्री की मृत्यु पर 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस क्लेम मिलता है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
2 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
14 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
16 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
19 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
20 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
21 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
21 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines