UPSC CDS II Exam notification 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज संयुक्त रक्षा सेवा 2 (UPSC CDS II 2023) परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 6 जून की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान संगठन में 349 पदों को भरेगा। गैर-तकनीकी पाठ्यक्रम के लिए महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं। इसके जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), एयर फोर्स एकेडमी (AFA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।भारतीय सेनाओं के इन ट्रेनिंग संस्थानों में ट्रेनिंग के बाद ऑफिसर्स रैंक पर सेना में भर्ती होगी।
वैकेंसी डिटेल्स
- भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून: 100 पद
- भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला: 32 पद
- वायु सेना अकादमी, हैदराबाद: 32 पद
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई: 185 पद
शैक्षिक योग्यता
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। नौसेना के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एयरफोर्स एकेडमी के लिए ग्रेजुएट होने के साथ 12वीं फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट के साथ पास होना चाहिए।
उम्र सीमा
इंडियन मिलिट्री एकेडमी और नेवल एकेडमी के लिए उम्र सीमा 19 से 23 साल है। जबकि वायुसेना के लिए 20 से 24 साल है। साथ ही अविवाहित होना चाहिए। ओटीए के लिए उम्र सीमा 19 से 24 साल है।
आवेदन शुल्क
सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसे यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरते समय ऑनलाइन जमा करना होगा। भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद द्वारा, या वीज़ा / मास्टर / रूपे क्रेडिट / डेबिट कार्ड / यूपीआई का उपयोग करके या किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके पैसा भेज सकते है।
UPSC CDS II 2023 Exam: इस तरह से करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट – upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में खुद को पंजीकृत करें।
- ओटीआर पंजीकरण के बाद, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरें।
- अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल्स भरें जैसे कि परीक्षा फॉर्म में पूछा गया है और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।भविष्य में उपयोग के लिए परीक्षा फॉर्म डाउनलोड करें और सहेजें।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines