RRB Group D Exam New Dates 2025 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 32438 वैकेंसी जारी की थी, जिसके लिए जनवरी 2026 में परीक्षा (RRB Group D recruitment exam) होने वाली थी. अगर आपने भी इस वैकेंसी के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके बेहद काम की है. क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने परीक्षा की तारीखों में कुछ बदलाव किए हैं. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नए शेड्यूल के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 (RRB Group D exam 2025) अब 8 जनवरी, 9 जनवरी और 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2025 को होगी.
यह भी पढ़ें : हाइड्रोजन ट्रेन का ड्राइवर कैसे बनते हैं? कौन सा कोर्स है जरूरी? कितनी होगी सैलरी? जानें
इससे पहले यह परीक्षा 1 जनवरी से 16 जनवरी 2026 को होने वाली थी. बता दें कि RRB ग्रुप D भर्ती 2025 के तहत कुल 32438 वैकेंसी जारी की गई थी. पोस्ट-वाइज वैकेंसी ब्रेक-अप यहां देख सकते हैं.
इन पदों पर निकाली थी रेलवे ने वैकेंसी
पॉइंट्समैन-B: 5,058
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 799
असिस्टेंट (ब्रिज): 301
ट्रैक मेंटेनर Gr. IV: 13,187
असिस्टेंट P-वे: 247
असिस्टेंट (C&W): 2,587
असिस्टेंट TRD: 1,381
असिस्टेंट (S&T): 2,012
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल): 420
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल): 950
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल): 744
असिस्टेंट TL & AC: 1,041
असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप): 624
असिस्टेंट (वर्कशॉप) (मैकेनिकल): 3,077
कुल वैकेंसी: 32,438
बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB लेवल 1 पदों के लिए उम्मीदवारों को भर्ती करने के लिए ग्रुप D परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, S&T, TRD), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, पॉइंट्समैन और अन्य टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पद शामिल हैं.
RRB Group D Exam Date 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें ?
RRB ग्रुप D परीक्षा तिथि 2025 PDF या परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर, उपलब्ध डेट शीट लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एक PDF दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines