RSMSSB CET Notification 2022: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बुधवार 21 सितंबर को राजस्थान सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, CET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस भर्ती के तहत प्रदेश में 3 हजार के लगभग पद भरें जायेंगे।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान सीईटी 2022 के तहत 8 तरह की सेवाओं को शामिल किया गया है जिसमें 2996 पदों पर भर्ती की जाएंगी। सीईटी के परिणाम की वैधता एक साल होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2022 से rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2022 है।
पदों का विवरण
बता दें कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के तहत राजस्थान सरकार के इन सभी विभागों में भर्ती की जाएगी- गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमांडर के 43 पद, जल संसाधन विभाग में जिलेदार और पटवारी के 272 पद, कोष व लेखा विभाग में कनिष्ठ लेखाकार के 1923 पद, राजस्व मंडल में तहसील राजस्व लेखाकार के 198 पद, महिला अधिकारिता विभाग में पर्ववेक्षक के 176 पद, समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग में पर्यवेक्षक के पद, कारागार विभाग में उप जेलर के 49 पद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता में छात्रावास अधीक्षक ग्रेड – II के 335 पद निर्धारित किये गए हैं।
आयु सीमा में छूट के नियम
- राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष – 5 वर्ष
- सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष
- राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष
गौरतलब है कि राजस्थान सीईटी मूल रूप से दो स्तरों यानी स्नातक और इंटरमीडिएट पर आयोजित एक पात्रता परीक्षा है। न्यूनतम राजस्थान सीईटी कट ऑफ अंक के साथ CET 2022 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड आवंटित किया जाता है।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में पूछे गए प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और स्नातक स्तर के होंगे। लिखित परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। ऑफलाइन लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे। लिखित परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक होंगे। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 या 1/3 की नकारात्मक अंकन होगी।
अभ्यर्थी यहां देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन – RSMSSB CET Notification 2022
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
18 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
19 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines