रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी 2026 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. फेज 3 की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर एग्जाम की डेट से चार दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कराए जाते हैं, जिससे उम्मीदवारों को पर्याप्त समय मिल जाता है. कुल 32,438 पदों पर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन CEN 08/2024 के तहत यह परीक्षा हो रही है, जिसमें 1 करोड़ 8 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.
कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड?
- परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार अब rrbcdg.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
- नोटिफिकेशन सेक्शन में ‘आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026’ का ऑप्शन चुने.
- फिर एरिया चुनें, लॉगिन विवरण भरें और सबमिट करें.
- उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा.
- पीडीएफ फॉर्मेट में हॉल टिकट दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें. तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्दी डाउनलोड करें.
गौरतलब है कि आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, श्रेणी, लिंग, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, फोटो और हस्ताक्षर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती हैं.
यह भी पढ़ें: UP Board Practical Exam 2026: एक बार फिर बदली प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट, नोट कर लें नई तारीख
फेज 1 (नवंबर-दिसंबर 2025) और फेज 2 (8-9 जनवरी 2026) के एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं, जबकि फेज 3 (2 से 10 फरवरी 2026) के लिए 29 जनवरी से लिंक एक्टिव हो गया है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित हो रही है. सुबह 9 बजे (रिपोर्टिंग 7:30, गेट बंद 8:30), दोपहर 12:45 (रिपोर्टिंग 11:15, गेट बंद 12:15) और शाम 4:30 (रिपोर्टिंग 3:00, गेट बंद 4:00). प्रत्येक शिफ्ट 90 मिनट की होगी. परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी है. मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोट्स, बैग, ज्वेलरी या खाने-पीने के सामान बैन हैं. नेगेटिव मार्किंग के कारण सावधानी बरतें और सत्यापन में सहयोग करें.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines