Job Opportunity in IIM Mumbai: भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुंबई (IIM Mumbai) ने सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एनालिटिक्स और डिसीजन साइंस, इकोनॉमी एंड स्ट्रेटजी, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग, ओबीएचआर (OBHR), इंडरप्रेनरशीप, सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशन एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, और मैन्युफैक्चरिंग मैनेजमेंट सेक्शन में रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईएम मुंबई (IIM Mumbai) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस भर्ती अभियान से जुड़े सभी जानकारियां दी गई है।
आवेदन करने की तारीख
संस्थान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन पूरे वर्ष स्वीकार किए जाते हैं और समय-समय पर उन पर अमल की जाएगी। सभी पद भरे जाने तक रोलिंग विज्ञापन खुला रहेगा।
योग्यता
सहायक प्रोफेसर (ग्रेड I और II), एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित क्षेत्र/विशेषज्ञता में प्रथम श्रेणी या समकक्ष योग्यता के साथ पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है।
सहायक प्रोफेसर (ग्रेड II)
बेहतर शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ संबंधित क्षेत्र में पीएचडी या समकक्ष होना आवश्यक है। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। इसलिए हम सलाह देते हैं कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से योग्यता की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
सैलरी क्या होगी?
असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए शैक्षणिक वेतन स्तर इस प्रकार है
लेवल 10: ₹ 57,700 – ₹ 98,200 और प्रवेश मूल वेतन 84,700 रुपये
लेवल 11: ₹ 68,900 – ₹ 1,17,200 और प्रवेश मूल वेतन ₹ 89,900 रुपये
ये भी पढ़ेंः Sarkari Naukri: सिक्योरिटी फोर्सेस में निकली 75 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, रजिस्ट्रेशन 24 नवंबर से
असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड I)
शैक्षणिक वेतन लेवल 12: ₹ 1,01,500 – 1,67,400 ₹ 1,01,500 के प्रवेश वेतन के साथ।
शैक्षणिक वेतन लेवल 12 में 3 साल की सेवा के बाद, सहायक प्रोफेसर शैक्षणिक वेतन स्तर 13A1 (1,31,400 रुपये – 2,04,700 रुपये) में चली जाती है, जबकि उन्हें सहायक प्रोफेसर के रूप में नामित किया जाता है।
एसोसिएट प्रोफेसर
शैक्षणिक वेतन स्तर 13A2: ₹ 1,39,600 – ₹ 2,11,300 और एंट्री सैलरी ₹ 1,39,600
प्रोफेसर
शैक्षणिक वेतन स्तर 14A: ₹ 1,59,100 – ₹ 2,20,200 और एंट्री सैलरी ₹ 1,59,100
इस प्रकार होगा प्रमोशन
असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड II) लेवल 10 से असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड II) लेवल 11 और उसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड I) लेवल 12 में पदोन्नति आईआईएम मुंबई के नियमों के अनुसार होगी। यहां ध्यान देने की बात है, अगर शैक्षणिक ग्रेड वेतन स्तर 10 या 11 पर कोई संकाय सदस्य परिवीक्षा अवधि (Probation period) के दौरान शिक्षण और प्रकाशन मानदंडों को पूरा करने में विफल रहता है, तो उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
आयु सीमा
सहायक प्रोफेसर (ग्रेड I) के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए यह 45 वर्ष और प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष है।
कैसे होगा चयन?
शॉर्टलिस्टिंग में विशेषज्ञता के क्षेत्र और लागू पद/स्तर पर विचार किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को एक तकनीकी प्रस्तुति से गुजरना होगा जिसके बाद इंटरव्यू होगा।
उम्मीदवार आईआईएम मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम ही करें। भर्ती से जुड़े प्रश्न फैकल्टीरिक्रूटमेंट@iimmumbai.ac.in पर भेजे जा सकते हैं।ॉ
यहां क्लिक करके डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
5 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
6 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
10 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
14 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
15 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines