HPSC PGT Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) आज 28 जून, 2023 को एचपीएससी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एचपीएससी की आधिकारिक साइट hpsc.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होगी और 18 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 4476 पदों को भरेगा।
जानें योग्यता
जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे प्रत्येक विषय के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता चेक कर सकते हैं। आयु सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट शामिल होगा। MCQs की कुल संख्या 100 है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और सभी प्रश्नों के अंक समान हैं। यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों में पांच में से किसी भी गोले को काला नहीं करेगा तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपया है। वहीं, सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपया है। जबकि एससी/बीसी-ए/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को भी 250 रुपया देना होगा।
HPSC PGT Recruitment 2023: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- पीजीटी 2023 भर्ती का फॉर्म भरें। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म की फीस भरें और सबमिट करें।
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
संबंधित खबरें
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
2 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
12 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines