EPFO Recruitment 2023: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, (EPFO) आज, 27 मार्च से एसएसए और स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक साइट epfindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है।
यह भर्ती अभियान 2859 पदों को भरेगा, जिनमें से 2674 रिक्तियां सामाजिक सुरक्षा सहायक के पद के लिए हैं और 185 रिक्तियां स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) के पद के लिए हैं।
आवेदन शुल्क
बता दें इन दोनों पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति * PwBD, महिला उम्मीदवारों, या पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।
और पढ़िए – BPSC 68th Prelims Result: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के नतीजे घोषित, 3590 हुए सफल, यहां चेक करें कट-ऑफ
वैकेंसी डिटेल
- सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के पद के लिए कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल
- अनारक्षित – 999 पद
- एससी – 359
- एसटी – 273
- ओबीसी – 514
- ईडब्ल्यूएस – 529
- स्टेनोग्राफर (Stenographer) के पद के लिए कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल
- अनारक्षित – 74 पद
- एससी – 28
- एसटी – 14
- ओबीसी – 50
- ईडब्ल्यूएस – 19
शैक्षिक योग्यता
सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) – इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की हो। इसके अलावा उसकी टाइपिंग स्पीड इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
आयु सीमा
दोनों ही पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा एक ही है. दोनों ही पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
EPFO Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
- इसके बाद अप्लीकेशन फॉर्म भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन जमा करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जानें सैलरी
सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) – इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को लेवल 5 के तहत (29,200 से 92,300) रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
स्टेनोग्राफर (Stenographer) – वहीं स्टेनोग्राफर के पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को लेवल 4 के तहत (25,500 से 81,100) रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
18 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines